Archive Notice: This article was originally published on 23 मार्च 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Kal Ka Mousam : देश के कई राज्यों में कल यानी 24 मार्च को आंधी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। बता दे कि राज्य के कई हिस्सों में बारिश अभी भी जारी है।

दिल्ली, यूपी, राजस्थान सहित 11 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

इस दौरान हवा की गति 50 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। 10 से अधिक राज्यों में ओलावृष्टि की चेतावनी भी दी गई है।

किसानों को सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं, बिजली गिरने और गरज के साथ बौछारें पड़ने से पूर्वी भारत में तनाव बढ़ने वाला है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर 26 मार्च की रात से जम्मू और आसपास के इलाकों में देखने को मिलेगा।

साथ ही पहाड़ी राज्यों में लोगों की मुश्किलें भी बढ़ने वाली हैं। तो आइए जानते हैं कि देश के अन्य राज्यों में मौसम कैसा रहेगा।

देश भर में मौसम प्रणाली: Kal Ka Mousam

पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के अफगानिस्तान पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है।

पूर्वी बांग्लादेश, पश्चिमी राजस्थान और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी 1.5 किमी ऊंचाई तक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हैं।

तमिलनाडु और कर्नाटक के ऊपर से होते हुए मन्नार की खाड़ी से मध्य महाराष्ट्र तक एक ट्रफ बनी हुई है।

26 मार्च की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा।Kal Ka Mousam

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, दक्षिण हरियाणा, केरल और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

उत्तराखंड और राजस्थान में हल्की बारिश और गरज-चमक देखी गई।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि Kal Ka Mousam

अगले 24 घंटे को दौरान, पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है।

पूर्वोत्तर भारत में 23 मार्च को हल्की और 24 मार्च को बढ़ती हुई बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश, उत्तर पंजाब, हरियाणा, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश और गरज-चमक संभव है।

तमिलनाडु, केरल और राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...