Archive Notice: This article was originally published on 22 मार्च 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Aaj ka Rashifal 22 March 2026: आज रविवार के दिन कई राशियों की किस्मत चमकने वाली है। बता दे की ग्रहों की स्थिति-के अनुसार आपके दिन का आंकलन किया जाता है और आज ग्रहों की स्थिति गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में, बुध-मंगल और राहु कुयोग बनाकर कुंभ राशि में, सूर्य-शुक्र और शनि समयोग बनाकर मीन राशि में चल रहे हैं। चलिए जानते है मेष से मीन सभी राशियों का हाल

मेष आज का राशिफल : अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, मगर मौसम के एक्सपोइयर से अपना बचाव रखना चाहिए।

वृष आज का राशिफल : सितारा खर्चों को बढ़ाने, अर्थ दशा टाइट रखने वाला, ध्यान रखें कि लेन-देन करते समय आपकी कोई पेमैंट न कहीं फंस जाए।

मिथुन आज का राशिफल : व्यापार- कारोबार में लाभ वाला समय, कारोबारी टूरिंग,प्लानिंग, प्रोग्रामिंग के लिए समय बेहतर, इज्जत-मान की प्राप्ति।

कर्क आज का राशिफल : मजबूत सितारा आपको हर मोर्चा पर हावी, प्रभावी, विजयी रखेगा, बड़े लोग भी मेहरबान तथा साॅफ्ट रहेंगे।

सिंह आज का राशिफल : यत्न करने पर आपकी प्लानिंग-प्रोग्रामिंग में कुछ न कुछ बेहतरी होगी, शत्रु आपके समक्ष ठहरने की हिम्मत न कर सकेंगे।

कन्या आज का राशिफल : खान-पान में संभल-संभाल रखें, क्योंकि पूरा परहेज रखने के बावजूद पेट में कुछ न कुछ गड़बड़ी रहने का डर।

तुला आज का राशिफल : व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, जिस काम के लिए यत्न करेंगे, उसमें कुछ न कुछ कामयाबी मिलेगी।

वृश्चिक आज का राशिफल : मन-अशांत, परेशान, डिस्टर्ब सा रहेगा, इसलिए आप किसी भी कोशिश को आगे न बढ़ा सकेंगे।

धनु आज का राशिफल : आम सितारा मजबूत, जो आपके कदम को बढ़त की तरफ रखेगा, स्कीमें प्रोग्राम भी सिरे चढ़ेंगे।

मकर आज का राशिफल : प्रापर्टी के किसी काम के लिए आपकी भागदौड़ अच्छा रिजल्ट देगी, मान-सम्मान की प्राप्ति।

कुंभ आज का राशिफल : मजबूत सितारा आपको हिम्मती-उत्साही तथा कामकाजी तौर पर व्यस्त एवं एक्टिव रखेगा।

मीन आज का राशिफल : मिट्टी, रेता, बजरी, टिम्बर एवं कंस्ट्रक्शन का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा, कारोबारी टूरिंग भी लाभ देगी।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...