Archive Notice: This article was originally published on 3 मार्च 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Aaj ka Rashifal 3 March 2026: होली के मोके पर कई राशियों के लिए शुभ योग बन रहे है। बता दे की आप के दिन का आंकलन ग्रहों की स्थिति के अनुसार किया जाता है और ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में वक्री गति से चल रहे हैं। चंद्रमा और केतु का एक योग बना हुआ है, कुंभ राशि में सूर्य, बुध, मंगल, राहु- यहां पर अभी भी वो दुर्योग बने हुए हैं। शुक्र और शनि मीन राशि में। चलिए जानते है मेष से मीन सभी 12 राशियों का हाल

मेष आज का राशिफल : संतान के सुपोर्टिव रुख के कारण आपको हर फ्रंट पर किसी समस्या को सुलझाने में मदद मिलेगी, मगर खर्चों के कारण अर्थ दशा कुछ टाइट रहेगी।

वृष आज का राशिफल : कोर्ट-कचहरी के काम निपटाने के लिए समय बेहतर, बड़े लोगों में आपका लिहाज पैठ बढ़ेगी, अर्थ दशा भी बेहतर बनी रहेगी।

मिथुन आज का राशिफल : कामकाजी भागदौड़, व्यस्तता रहेगी, आप अपने कामकाजी कामों को उत्साही मन के साथ निपटा सकेंगे, सफलता साथ देगी।

कर्क आज का राशिफल : व्यापार कारोबार में लाभ वाला सितारा, भागदौड़ करने पर कोई कामकाजी बाधा मुश्किल हटेगी, धार्मिक कामों में रुचि।Aaj ka Rashifal

सिंह आज का राशिफल : अर्थ तथा कारोबारी दशा संतोषजनक, तेज प्रभाव बना रहेगा, मगर मौसम के एक्सपोइजर से अपना बचाव रखना ठीक रहेगा।

कन्या आज का राशिफल : सितारा नुकसान परेशानी वाला, इसलिए न तो उधारी में फंसें और न ही किसी के नीचे अपनी कोई पेमैंट फंसने दें।

तुला आज का राशिफल : सितारा धन लाभ वाला, कारोबारी टूरिंग, प्रोग्रामिंग, प्लानिंग लाभ देगी, वैसे आमतौर पर आप हर मोर्चा पर प्रभावी रहेंगे।

वृश्चिक आज का राशिफल : सरकारी कामों में कामयाबी मिलेगी, अफसर आपका लिहाज करेंगे और आपकी बात ध्यान, धीरज के साथ सुनेंगे।

धनु आज का राशिफल : नेक कामों में ध्यान, स्कीमों-प्रोग्रामों को आगे बढ़ाने के लिए समय बेहतर, शत्रु आपकी पकड़ में रहेंगे।Aaj ka Rashifal

मकर आज का राशिफल : सितारा पेट के लिए कमजोर, न तो किसी की जिम्मेदारी में फंसें और न ही किसी पर ज्यादा भरोसा करें।

कुंभ आज का राशिफल : व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, जिस काम के लिए यत्न करेंगे, उसमें कामयाबी मिलेगी, शुभ कामों में ध्यान।

मीन आज का राशिफल : अशांत, बेचैन तथा डिस्टर्ब मन के कारण आप किसी भी काम को हाथ में लेने की हिम्मत न कर सकेंगे।Aaj ka Rashifal

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...