Archive Notice: This article was originally published on 16 मई 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Aaj Ka Rashifal 16 may 2026 : आज का दिन कई राशियों के लिए सुबह संकेत लेकर आ रहा है।

बता दे की आपके दिन का आंकलन ग्रहों की स्थिति के अनुसार किया जाता है और आज ग्रहों की स्थिति मंगल और चंद्रमा मेष राशि में हैं।

चंद्रमा भरणी नक्षत्र के हैं, जो कि शुक्र का नक्षत्र होगा। शुक्र का नक्षत्र होकर के मेष राशि में बैठे हैं, मंगल के साथ संयोग कर रहे हैं। चलिए जानते है शनिवार 16 मई का आपका आज का राशिफल

मेष आज का राशिफल : कारोबारी दशा बेहतर, कोशिशों इरादों में कामयाबी मिलेगी, तेज प्रभाव दबदबा बना रहेगा, मगर मन अशांत परेशान डिस्टर्ब सा रहेगा।

वृष आज का राशिफल : ध्यान रखें कि उलझनों समस्याओं के कारण आपका कोई बना बनाया प्रोग्राम न खराब हो जाए, खर्चों का प्रैशर भी रहेगा। Aaj Ka Rashifal

मिथुन आज का राशिफल :सितारा व्यापार कारोबार में लाभ देने तथा अर्थ दशा कंफर्टेबल रखने वाला, शत्रु भी आपकी पकड़ में रहेंगे।

कर्क आज का राशिफल :उलझनों-झमेलों के बावजूद सरकारी कामों में आपका कदम बढ़त की तरफ रहेगा, तेज प्रभाव बना रहेगा।

सिंह आज का राशिफल : किसी धार्मिक प्रोग्राम के साथ जुड़ने, धार्मिक लिटरेचर पढ़ने, कथा वार्ता, भजन कीर्तन सुनने में जी लगेगा।

कन्या आज का राशिफल : पूरा परहेज रखने के बावजूद पेट कुछ बिगड़ा-बिगड़ा सा रहेगा, मगर आम हालात अनुकूल चलेंगे।

तुला आज का राशिफल :व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, कोशिशों में कामयाबी मिलेगी, फैमिली फ्रंट पर तालमेल सद्भाव रहेगा।

वृश्चिक आज का राशिफल : बेशक आप एक्टिव-इफैक्टिव तो रहेेंगे, तो भी दुश्मन आपके खिलाफ अपनी शरारतों में बिजी रहेंगे। Aaj Ka Rashifal

धनु आज का राशिफल :धार्मिक एवं सामाजिक कामों में ध्यान, संतान के हैल्पिंग रुख के कारण आपको अपनी किसी मुश्किल को हल करने में सफलता मिलेगी।

मकर आज का राशिफल : प्रापर्टी के किसी काम के लिए आपकी भागदौड़ अच्छा नतीजा देगी, शत्रु आपकी पकड़ में रहेंगे।

कुंभ आज का राशिफल :आम सितारा आपको हिम्मती, उत्साही तथा कामकाजी तौर पर व्यस्त रखेगा, भागदौड़ भी बनी रहेगी। Aaj Ka Rashifal

मीन आज का राशिफल : मिट्टी, रेता, बजरी, टिम्बर, कंस्ट्रक्शन मैटीरियल का काम करने वालों की अर्थ दशा बेहतर रहेगी, इज्जत-मान की प्राप्ति।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...