Archive Notice: This article was originally published on 25 अप्रैल 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Aaj Ka Rashifal 25 April 2026 Horoscope Today, आज का राशिफल 25 अप्रैल : आज शनिवार का दिन कई राशियों के लिए उतार चढाव वाला रहने वाला है।

बता दे की ग्रहों की स्थिति के अनुसार आपके दिन का आंकलन किया जाता है आज ग्रहों की स्थिति मे यहां पे चंद्रमा बुध के नक्षत्र में और केतु सिंह राशि में,

राहु कुंभ राशि में, बुध, मंगल और शनि मीन राशि के गोचर में हैं। चलिए जानते है मेष से मीन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज शनिवार का का दिन

मेष आज का राशिफल : किसी पैंडिंग पड़े जायदादी काम को हाथ में लेने के लिए समय बेहतर, मान-सम्मान की प्राप्ति, शत्रु भी आपके समक्ष अपने आपको कमजोर महसूस करेंगे।

वृष आज का राशिफल: मजबूत सितारा आपको हिम्मती, उत्साही, कामकाजी तौर पर व्यस्त तथा इफैक्टिव रखेगा, तेज-प्रभाव दबदबा भी बना रहेगा।

मिथुन आज का राशिफल: सितारा धन लाभ वाला, कारोबारी टूरिंग भी लाभ देगी, किसी कारोबारी समस्या को टैकल करने के लिए समय अच्छा।

कर्क आज का राशिफल: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, जिस काम के लिए यत्न करेंगे उसमें कुछ न कुछ कामयाबी जरूर मिलेगी, तबीयत में जिंदादिली।

सिंह आज का राशिफल: सितारा खर्चों वाला, किंतु अच्छा पहलू यह है कि ज्यादातर खर्च जायज कामों पर ही होगा, सफर भी परेशानी वाला बनेगा।

कन्या आज का राशिफल: ड्रिंक्स, कैमिकल्स, पैट्रोलियम तथा सी प्रॉडक्सट्स का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा।

तुला आज का राशिफल: किसी अफसर के सपोर्टिव रुख के कारण आपको अपनी किसी सरकारी समस्या को सुलझाने में मदद मिल सकती है।

वृश्चिक आज का राशिफल: मजबूत सितारे के कारण आपको अपनी प्लानिंग-प्रोग्रामिंग को आगे बढ़ाने में कामयाबी मिल सकती है।

धनु आज का राशिफल: खान-पान संभल-संभाल कर करें, क्योंकि पूरा परहेज रखने के बावजूद आपका पेट बिगड़ा-बिगड़ा सा रहेगा।

मकर आज का राशिफल: व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, यत्नों-प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी, फैमिली फ्रंट पर मधुरता रहेगी।

कुंभ आज का राशिफल: विरोधियों से निकटता रखनी किसी समय महंगी पड़ सकती है, मगर आम हालात अनुकूल चलेंगे।

मीन आज का राशिफल: संतान साथ देगी तथा उसके सहयोगी रुख पर भरोसा करना सही रहेगा, अर्थ दशा भी सुखद रहेगी।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...