Archive Notice: This article was originally published on 16 मई 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Aaj KA Mousam 16 May : दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के अधिकांश हिस्से भीषण गर्मी की स्थिति का सामना कर रहे हैं। लेकिनकई ऐसे राज्य है जहां बारिश का दौर जारी है । बता दे की असम में बाढ़ जैसे हालत पैदा हो गए है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। चलिए जानते है आज शनिवार को हरियाणा राजस्थान समेत देशभर में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली-एनसीआर (16 से 20 मई) दिल्ली-एनसीआर में आज शाम काले बादल छाए रह सकते हैं। 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। आने वाले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। भीषण गर्मी के साथ 16 मई को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। 17 मई को, पूरे दिन तेज सतही हवाओं के चलने की उम्मीद है। 18 मई को तापमान 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। 19 मई को कोई राहत नहीं होगी, 20 मई को अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक रह सकता है।

मध्य प्रदेश में आज मौसम कैसा रहेगा

मध्य प्रदेश (16 से 18 मई) मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति बिगड़ गई है। हालांकि, राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश जारी है। मध्य प्रदेश में 16 मई से 18 मई तक कई जिलों में लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है। 16 से 18 मई तक ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड और मालवा क्षेत्र में भीषण लू चलने की संभावना है और कई जिलों में तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मध्य प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, धार, रतलाम और उज्जैन जिलों के लिए लू की चेतावनी जारी की गई है।

राजस्थान में आज मौसम कैसा रहेगा

अगले 24 घंटों के दौरान राजस्थान में कई स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस बीच, राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश जारी है। फलौदी राज्य का सबसे गर्म स्थान बन रहा है, जहां तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस को छू रहा है। मौसम कार्यालय ने 16 मई से दिन के तापमान में वृद्धि और पश्चिम राजस्थान में भीषण गर्मी की स्थिति का अनुमान लगाया है।

उत्तर प्रदेश में आज मौसम कैसा रहेगा

यूपी (16 से 17 मई) आगरा, मथुरा, कानपुर, कुशीनगर, वाराणसी, प्रयागराज, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर, आजमगढ़, सोनभद्र, मऊ, बलिया, कौशांबी, फतेहपुर और बलरामपुर के लिए चेतावनी जारी की गई है। 60 से 65 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 16 मई को लखनऊ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

आज बिहार में मौसम कैसा रहने वाला है

बिहार (16 से 17 मई) गया, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, पटना, भोजपुर, सारण, शिवहर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, मुंगेर, बांका, जमुई, दरभंगा, मधुबनी, सहारसा, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार और अरारिया जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। हवा की गति 80 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंचने की संभावना है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...