Archive Notice: This article was originally published on 30 अप्रैल 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Kal Ka Mousam 30 April 2026 : देशभर में गर्मी के साथ साथ अब लू के थपेड़ों के बिच हरियाणा राजस्थान समेत पंजाब और कई अन्य राज्यों के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।

बता दे कि राजस्थान हरियाणा समेत कई इलाकों में हलकी बारिश से गर्मी से कुछ राहत देखने को मिली है।

वहीँ उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में कल यानी शुक्रवार को गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाएगी।

लू के थपेड़े और झुलसाने वाली धूप लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर देगी। Kal Ka Mousam

वहीं, मध्य और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज होने से मौसम राहत भरा हो सकता है।

मौसम के इस बदले मिजाज का असर खेती और सेहत पर साफ दिखाई देगा।

चलिए जानते है हरियाणा राजस्थान समेत देशभर में कल 1 मई को देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है

देश भर में मौसम प्रणाली:

देशभर में कई मौसम प्रणालियाँ सक्रिय हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) उत्तर पाकिस्तान और आसपास के कश्मीर क्षेत्र में 3.1 से 5.8 किमी ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है।

पंजाब और आसपास 1.5 किमी ऊंचाई पर प्रेरित चक्रवात सक्रिय है, जिससे एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ दक्षिण-पश्चिम राजस्थान तक फैली है।

इसके अलावा, उत्तर-पूर्व राजस्थान और दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश में निचले स्तर पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। Kal Ka Mousam

वहीं, उत्तर-पूर्व बांग्लादेश तक एक और सिस्टम फैला है। मध्य प्रदेश से बांग्लादेश तक ट्रफ रेखा और दक्षिण भारत में कर्नाटक से तमिलनाडु होते हुए गल्फ ऑफ मन्नार तक विंड डिसकंटिन्युटी बनी हुई है।

2 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होगा।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हुई।

बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, केरल और दक्षिण-पूर्व राजस्थान में गरज-चमक के साथ बारिश दर्ज की गई।

कई राज्यों में तापमान में गिरावट भी देखी गई। Kal Ka Mousam

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटे के दौरान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी वर्षा संभव है।

केरल, कर्नाटक, पश्चिमी हिमालय और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भी बारिश और गरज-चमक के आसार हैं।

वहीं, पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...