Archive Notice: This article was originally published on 6 फ़रवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

IND vs ENG, U19 World Cup Live Update : भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 विश्व कप का फाइनल मैच कुछ ही देर यानि 10 मिनट बाद हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जायगा। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है और एक बड़ा स्कोर अर्जित करने के लिए मैदान पर उतरेगी। वहीँ इंग्लैंड भी इस कप को अपने नाम करने के लिए बेताब है। 

भारत ने जीता टॉस 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की 10 मिनट बाद ये मुकाबला शु हो जायगा।  कुछ देर पहले ही भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतने के बाद कहा, ‘हमने पहले बैटिंग करने का फैसला किया। यह बहुत अच्छी पिच लग रही है, काफी हार्ड है और हम एक अच्छा टारगेट बनाने की कोशिश करेंगे। यह बैटिंग पिच है और बल्लेबाजों ने अच्छी बैटिंग की जो हमारे लिए अच्छा रहा। हम अपना नेचुरल गेम खेलेंगे, इसे ज़्यादा कॉम्प्लिकेटेड नहीं करेंगे और इसे सिंपल रखेंगे। टीम वही रहेगी। 

प्लेइंग 11

भारत अंडर-19 : आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (डब्ल्यू), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन

इंग्लैंड अंडर-19 : बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूर्स, बेन मेयस, थॉमस रेव (विकेटकीपर/कप्तान), कैलेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स ग्रीन

कब और कहां देखें फाइनल लाइव

भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल आज दोपहर 1 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होगा. इस महामुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर उपलब्ध रहेगी.

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...