Archive Notice: This article was originally published on 21 जनवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

IND vs NZ Match HIghlight: आज भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में शानदार जीत दर्ज कि है।  पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 238 रन का लक्ष्य दिया।  वहीँ न्यूजीलेंड स्कोर का पीछा करते हुए 190 रन ही बना पाई।  बता दे कि भरतीय टीम ने आज इतिहास रच दिया। आज के दिन इंडियन टीम ने न्यूजीलैंड के सामने आज तक का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया। 

वहीँ इस मैच के हीरो अभिषेक शर्मा रहे उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों में अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का सातवां अर्धशतक जड़ा। इसी के साथ उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने केएल राहुल और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। दोनों ने 23-23 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।

अभिषेक शर्मा (84) और रिंकू सिंह (44*) की तूफानी पारियों की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 239 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट पर 238 रन बनाए। 

भारत ने यह मुकाबला 48 रन से जीत लिया है। पहले टी20, वरुण-शिवम को 2-2 विकेट; फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी कि लेकिन उनकी मेहनत पर पानी फिर गया। 

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...