Archive Notice: This article was originally published on 7 मार्च 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Petrol diesel Price Today : ईरान इजराइल के बिच चल रहे युद्ध के बिच कई देशों में तेल संकट पैदा हो सकता है। बता दे की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बीच स्थित एक बेहद महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है। यह ईरान और ओमान/यूएई के बीच स्थित है और दुनिया के बड़े हिस्से का कच्चा तेल इसी रास्ते से होकर गुजरता है। भारत अपने कच्चे तेल का लगभग 40 प्रतिशत मिडिल ईस्ट से आयात करता है, जिसका बड़ा हिस्सा इसी मार्ग से आता है। ऐसे में इस क्षेत्र में किसी भी तरह का तनाव वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को प्रभावित कर सकता है।

हालांकि सरकार का कहना है कि अगर होर्मुज स्ट्रेट में किसी तरह की रुकावट आती है तो भारत अन्य क्षेत्रों से तेल की आपूर्ति बढ़ाकर स्थिति को संभाल सकता है।

भारत में ईंधन का पर्याप्त भंडार

अधिक जानकारी के लिए बता दे की इंडियन ऑयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही खबरें पूरी तरह निराधार हैं। कंपनी के अनुसार भारत में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और सप्लाई व डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क सामान्य तरीके से काम कर रहे हैं। कंपनी ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं।

भारत पेट्रोलियम (BPCL) ने भी कहा कि होर्मुज स्ट्रेट को लेकर पेट्रोल और डीजल की सप्लाई प्रभावित होने की खबरें भ्रामक हैं। कंपनी ने भरोसा दिलाया कि भारत में पर्याप्त ईंधन भंडार मौजूद है और किसी भी अल्पकालिक वैश्विक व्यवधान से निपटने की व्यवस्था की गई है।

आज पेट्रोल डीजल की कीमतें

पेट्रोल की ताजा दरें (7 मार्च 2026):

  • शहर आज का भाव (प्रति लीटर) बदलाव
  • मुंबई ₹103.54 +0.04
  • चेन्नई ₹101.06 +0.16
  • नई दिल्ली ₹94.77 0.00
  • कोलकाता ₹105.41 0.00
  • बेंगलुरु ₹102.96 0.00
  • हैदराबाद ₹107.46 -0.04
  • पटना ₹105.42 -0.70
  • नोएडा ₹94.77 -0.13
  • भुवनेश्वर ₹100.94 -0.25
  • गुड़गांव ₹95.57 0.00
  • चंडीगढ़ ₹94.30 0.00
  • झारखंड ₹97.86 0.००

डीजल की ताजा दरें (7 मार्च 2026):

  • शहर आज का भाव (प्रति लीटर) बदलाव
  • मुंबई ₹90.03 0.00
  • नई दिल्ली ₹87.67 0.00
  • कोलकाता ₹92.02 0.00
  • चेन्नई ₹92.61 +0.12
  • बेंगलुरु ₹90.99 0.00
  • हैदराबाद ₹95.70 0.00
  • पटना ₹91.67 -0.65
  • नोएडा ₹87.89 -0.12
  • भुवनेश्वर ₹92.52 -0.25
  • गुड़गांव ₹88.03 0.00
  • चंडीगढ़ ₹82.45 0.00
  • झारखंड ₹92.62 0.00

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...