Archive Notice: This article was originally published on 22 मार्च 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Gold Siver Price Today: अगर आप सोना चांदी खरीदने जा रहे है तो आपके लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है।

बता दे की कीमती धातुओं में लगातार गिरावट जारी है।

बढ़ती मुद्रास्फीति संबंधी चिंताएं, नीतिगत दरों पर केंद्रीय बैंकों का कड़ा रुख और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि गिरावट के प्रमुख कारण हैं।

एक हफ्ते में 24 कैरेट सोना 13690 रुपये सस्ता हो गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत में 12550 रुपये की गिरावट आई है।

22 मार्च को दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 146120 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।

मुंबई में इसकी कीमत 145970 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शुक्रवार, 20 मार्च को दिल्ली में सर्राफा बाजार में सोना 650 रुपये या 0.42 प्रतिशत गिरकर 1,52,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

एक्सपर्ट के अनुसार

बता दे की विश्लेषकों का यह भी मानना है कि व्यापक आर्थिक अनिश्चितताओं और डॉलर के पक्ष में वैश्विक संकेतों के कारण सोने की कीमतें दबाव में बनी हुई हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,663.54 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

भारत के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें

सिटी 22 कैरेट सोने की कीमत आज (₹) 24 कैरेट सोने की कीमत आज (₹)

  • दिल्ली 133950.146120
  • मुंबई 133800.145970
  • अहमदाबाद 133850.146020
  • चेन्नई 133800.145970
  • कोलकाता 133800.145970
  • हैदराबाद 133800.145970
  • जयपुर 133950.146120
  • भोपाल 133850.146020
  • लखनऊ 133950.146120
  • चंडीगढ़ 133950.146120

चांदी की कीमत

सोने के साथ साथ चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। बता दे की हफ्ते में इसकी कीमत 30000 रुपये तक गिरी है।

22 मार्च की सुबह चांदी की कीमत 245,000 रुपये प्रति किलोग्राम है।

शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 1,800 रुपये या लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 2,40,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 72.18 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

इस साल जनवरी में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को पार कर गई थी।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...