Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
shekhawatilive- Haryana Weather Update : हरियाणा में एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश में हल्की बारिश के बाद अब गर्मी अपना रंग दिखाने वाली है।
बता दे की राज्य में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक है।
हरियाणा में कल से चलेगी लू
अधिक जानकारी के लिए बता दे की मौसम विभाग ने 16 मई से लू चलने की संभावना को देखते हुए 20 मई तक राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है।
हालांकि, 15 मई को एक या दो स्थानों पर गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
18 मई तक राज्य के प्रत्येक सिविल अस्पताल में एक समर्पित नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि गर्मी और सूखे की स्थिति से उत्पन्न स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर समन्वय और निगरानी की जा सके।
सरकार ने जारी किए निर्देश
हरियाणा सरकार ने केंद्र के निर्देश पर यह कदम उठाया है।
पिछले महीने, केंद्र सरकार ने हरियाणा सहित सभी राज्यों को लू से निपटने के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित करने और लू से बचने के लिए अस्पतालों में अलग-अलग बिस्तरों और दवाओं की व्यवस्था करने का निर्देश दिया था।
