Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
Aaj ka Rashifal 20 April 2026: आज के दिन ग्रहों की स्थिति- सूर्य मेष राशि में है- यह एक बहुत अच्छी स्थिति है कि अकेला सूर्य मेष राशि में उच्च का है।
दाम्पत्य, प्रेम और विलासिता से संबंधित चीजों के लिए समय उत्तम है। गुरु मिथुन राशि में शुभ बने हुए हैं, केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ राशि में और बुध, मंगल तथा शनि मीन राशि में हैं।
चलिए जानते है मेष से मीन राशियों के लिए आज 20 अप्रैल का राशिफल
मेष- आज का राशिफल
व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, जो भी काम करें पूरा जोर लगा कर करें, मानसिक टैंशन-परेशानी बनी रहने का डर।
वृष- आज का राशिफल
अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, जिस काम के लिए यत्न करेंगे उसमें कुछ न कुछ बेहतरी जरूर होगी।
मिथुन- आज का राशिफल
समय बाधाओं, रुकावटों, मुश्किलों वाला होगा, इसलिए कोई भी काम जल्दबाजी में निपटाना सही नहीं रहेगा, नुक्सान का भय।
कर्क- आज का राशिफल
कामकाज की स्थिति संतोषजनक किन्तु कोई भी यत्न ढीले या अनमने मन के साथ शुरू न करें, फैमिली फ्रंट पर नाराजगी तथा तनातनी रह सकती है।
सिंह- आज का राशिफल
दुश्मनों खास कर घटिया शत्रुओं से फासला रखना चाहिए क्योंकि वे आपको नुक्सान पहुंचाने का कोई भी मौका हाथ से न जाने देंगे।
कन्या- आज का राशिफल
जनरल सितारा बाधाओं, मुश्किलों, पेचीदगियों वाला, मन पर नैगेटिव सोच प्रभावी रहेगी, धार्मिक कामों में जी न लगेगा।
तुला- आज का राशिफल
कोर्ट-कचहरी के कामों के लिए सितारा ढीला, यदि अदालत में जाने के प्रोग्राम को टाला जा सके तो टाल देना चाहिए।
वृश्चिक-आज का राशिफल
मिट्टी, रेता, बजरी, टिम्बर, कंस्ट्रक्शन मैटीरियल का काम करने वालों को अपने कामों में लाभ मिलेगा, कारोबारी कामों में लाभ।
धनु- आज का राशिफल
आम सितारा आपको हिम्मती, उत्साही तथा कामकाजी तौर पर व्यस्त, एक्टिव तथा इफैक्टिव रखेगा।
मकर-आज का राशिफल
अर्थ तथा कारोबारी दशा ठीक रहेगी, मगर मन अशांत परेशान रहेगा, मौसम का एक्सपोइजर भी तबीयत को अपसैट रख सकता है।
कुम्भ- आज का राशिफल
व्यापार तथा कामकाज की दशा सुखद, यत्नों-प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी, मगर मौसम के एक्सपोइयर से अपना बचाव रखना जरूरी।
मीन- आज का राशिफल
मिट्टी, रेता, बजरी, कंस्ट्रक्शन मैटीरियल का काम करने वालों को अपने कारोबारी कामों में लाभ होगा।
