Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
Haryana Weather Update : हरियाणा में एक के बाद एक नए पश्चिमी विक्षोभ से मई महीने में बारिश देखने को मिल रही है।
पिछले दिनों की बारिश से जहाँ अभी तक लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है वहीँ IMD के ताजा अपडेट के अनुसार परसों यानि 10 मई को एक नया सिस्टम एक्टिव होने वाला है जिससे प्रदेश में एक बार फिर से बारिश देखने को मिलेगी।
हरियाणा में आज मौसम
हरियाणा के पांच जिलों गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल और रेवाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश, आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
फिलहाल राज्य में मौसम शुष्क बना हुआ है। जिले के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई।
करनाल के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। मौसम ठंडा हो गया।
अब आने वाले दिनों में मौसम गर्म रहने की उम्मीद है और 10 मई की रात तक तापमान बढ़ने की उम्मीद है।
इसके बाद, एक पश्चिमी विक्षोभ रात से सक्रिय होगा और लगातार बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
3 दिन बारिश के आसार
IMD के ताजा अपडेट के अनुसार मौसम साफ होने के बाद 10 मई की रात से मौसम में बदलाव होगा।

11 से 13 मई तक बारिश होगी, भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, तापमान तीन दिनों तक बढ़ सकता है।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, 11 से 13 मई तक लगातार बारिश हो सकती है।
दूसरी ओर, दिन में धूप थी। प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिन में हल्की बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, दक्षिण हरियाणा के मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल रहा है।
इस दौरान उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है। इन इलाकों में गर्मी से हल्की राहत देखने को मिल सकती है।
