Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
Haryana Weather Update : हरियाणा में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। बता दे की चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के कृषि मौसम विभाग के अनुसार 14 अप्रैल तक राज्य में मौसम सामान्य रूप से शुष्क लेकिन परिवर्तनशील रहेगा। जिससे किसानों की चिंता एक बार फिर से बढ़ने वाली है।
आज (रविवार) रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका प्रभाव 13 और 14 अप्रैल को देखने को मिलेगा।
देर रात हरियाणा के करनाल में गिरे ओले
करनाल के तारावाड़ी-नीलोखेड़ी इलाके में रात में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। करीब 20 मिनट तक बारिश हुई। 10 मिनट तक बारिश होने वाले ओलों से बर्फ की एक सफेद चादर गिरी।
इस दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल रहेंगे और हवा की दिशा और गति में बदलाव होगा।
जहां दिन का तापमान बढ़ रहा है, वहीं रात का तापमान गिर रहा है। सुबह और शाम को हल्की ठंड पड़ने की संभावना है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में कृषि मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार शुक्रवार को राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

गुरुग्राम, झज्जर और महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुग्राम के नॉर्थ कैंपस में सबसे ज्यादा तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
किसानों के लिए एडवाइजरी जारी
मौसम में बदलाव को देखते हुए किसानों को विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है। अगले 3-4 दिनों के लिए सरसों की कटाई और बुवाई बंद करने के लिए कहा गया है। कटाई की गई फसल को सुरक्षित रूप से बांधकर रखने की सलाह दी जाती है ताकि तेज हवाओं से यह क्षतिग्रस्त न हो।
भिंडी, लौकी, खीरा, ग्वार और मूंग-उड़द जैसी सब्जियों की बुवाई को फिलहाल के लिए स्थगित करने के लिए कहा गया है।
गेहूं की फसल में पीले रोटुआ और चेपा रोग की निरंतर निगरानी की सलाह दी गई है।
