Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
Haryana Weather Update : हरियाणा में ठंढाई के दिन बीतने वाले है। बता दे की प्रदेश के लोगों को अभी 4 महीने में ठंड का एहसास नहीं हुआ है।
बीते दिनों बारिश और ओलावर्ष्टि से अभी तक ठंढ बरकरार है, लेकिन अब प्रदेश के मौसम में बदलाव नजर आने वाला है।
बता दे की फिलहाल तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में औसत अधिकतम तापमान कल की तुलना में आज 0.8 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया, लेकिन यह अभी भी सामान्य से 2.8 डिग्री कम है। राज्य में सबसे अधिक तापमान रोहतक में 35.3 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है।
अगले तीन दिनों के दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
जिसके कारण दिन में गर्मी का प्रभाव धीरे-धीरे बढ़ सकता है, लेकिन हवाओं के कारण कुछ राहत भी मिल सकती है।
तापमान में 4 से 6 डिग्री की वृद्धि होगी।
अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। वर्तमान में, किसानों और आम जनता को मौसम के इस बदलाव के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है।
मौसम रहेगा शुष्क
उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम का प्रभाव वर्तमान मौसम की स्थिति के पीछे बना हुआ है, जो उत्तर पश्चिम भारत में 12.6 किमी की ऊंचाई पर लगभग 110 समुद्री मील की गति से सक्रिय है।
इसके अलावा, 15 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक ताजा और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिसका हरियाणा पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा।
मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि राज्य में फिलहाल मौसम की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है और अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा।
