Archive Notice: This article was originally published on 20 अप्रैल 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Haryana Weather Update : हरियाणा में अब गर्मी का रौद्र रूप देखने को मिलने वाला है। पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है।

राज्य में सबसे अधिक तापमान रोहतक में 42.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करनाल में 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। अगले सात दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

वहीँ मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कई दिनों तक बारिश के आसार नहीं है।

आने वाले दिनों में तपेगा हरियाणा

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने की चेतावनी जारी की और कहा कि राज्य के कुछ हिस्सों में 21,22 और 23 अप्रैल को तीन दिनों तक लू चलने की संभावना है। इसलिए दिन में बाहर न निकलने की सलाह दी जाती है।

मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विभाग के अनुसार, 20 अप्रैल को मौसम शुष्क रहेगा और कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। 21 अप्रैल को चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, मेवात, पलवल, रोहतक, झज्जर, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकूला में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है।

रात गर्म

इसके अलावा, 21 अप्रैल को ही चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, रोहतक, झज्जर, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला में कुछ स्थानों पर गर्म रात की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

लोगों को सतर्क रहने की जरूरत

मौसम विभाग के अनुसार, इन दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर गर्म रात की स्थिति भी बनी रह सकती है, जिससे दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी की स्थिति बनी रह सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों को कड़ी गर्मी और गर्मी के दौरान, विशेष रूप से दोपहर में, आवश्यक सावधानी बरतने, धूप में बाहर जाने से बचने और पर्याप्त पानी का सेवन करने की सलाह दी है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...