Archive Notice: This article was originally published on 17 अप्रैल 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

PNB Bank FD Rate : शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड के इस युग में, देश का आम नागरिक अभी भी बैंक एफडी को सबसे सुरक्षित निवेश मानता है।

बैंक एफडी में, आपको एक निश्चित अवधि के बाद निश्चित ब्याज के साथ पूरा रिफंड मिलता है।

पंजाब नेशनल बैंक देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक है।

पंजाब नेशनल बैंक एफडी पर 3.00 फीसदी से लेकर 7.40 फीसदी तक की ब्याज दर दे रहा है।

यहां हम आपको बताएंगे कि यदि आप 60 महीनों में 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो परिपक्वता पर कितना ब्याज दिया जाएगा।

पंजाब नेशनल बैंक में 5 साल की एफडी योजना

अधिक जानकारी के लिए बता दे की पंजाब नेशनल बैंक में कम से कम 7 दिनों के लिए एफडी खाता खोला जा सकता है। पीएनबी में अधिकतम 10 साल की अवधि के लिए एफडी खाता खोला जा सकता है।

पीएनबी में 7 दिनों की अवधि वाली एफडी स्कीम पर 3.00 प्रतिशत से लेकर 3.80 प्रतिशत तक,

91 दिनों की अवधि वाली एफडी स्कीम पर 4.90 प्रतिशत से लेकर 5.70 प्रतिशत तक,

303 दिनों की अवधि वाली एफडी स्कीम पर 5.55 प्रतिशत से लेकर 6.35 प्रतिशत तक,

444 दिनों की अवधि वाली एफडी स्कीम पर 6.60 प्रतिशत से लेकर 7.40 प्रतिशत तक,

60 महीने की एफडी स्कीम पर 6.10 प्रतिशत से लेकर 6.90 प्रतिशत तक का ब्याज मिल रहा है।

PNB में 2 लाख रुपए जमा कराने पर?

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) अपनी 444 दिनों की विशेष एफडी योजना पर सबसे अधिक ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।

पीएनबी ने हाल ही में एक विशेष एफडी योजना शुरू की है। अगर आप पंजाब नेशनल बैंक में 60 महीने की एफडी योजना में 2 लाख रुपये जमा करते हैं,
तो आम नागरिकों को 70,701 रुपये के ब्याज के साथ कुल 2,70,701 रुपये मिलेंगे।

इसी तरह, पीएनबी में 60 महीने की एफडी योजना में 2 लाख रुपये जमा करने पर, वरिष्ठ नागरिकों को 77,445 रुपये के ब्याज सहित कुल 2,77,445 रुपये मिलेंगे और सुपर वरिष्ठ नागरिकों को 81,568 रुपये के निश्चित ब्याज सहित कुल 2,81,568 रुपये मिलेंगे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...