Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
Haryana Weather Update : हरियाणा के लोगों को अभी भी बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। बता दे की बीते दिन हरियाणा के सिरसा समेत कई जिलों में बारिश से एकतरफ जहां फसलों को नुकशान पहुंचा है वहीँ अप्रैल के महीने में लोगों को ठंढ का एहसास होने लग गया है।
अधिक जानकारी के लिए बता दे की हिसार जिले में मार्च माह के अंतिम दिनों में हुई अच्छी वर्षा के कारण जहां एक ओर मौसम में ठंडक बनी रही, वहीं लगातार बारिश से फसलों को नुकसान भी हुआ है।
हरियाणा में आज बढ़ा तापमान
बता दे की बारिश का असर आज कुछ हद तक कम हुआ है जिससे मौसम में आंशिक बदलाव देखने को मिलेगा तथा तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
3 और 4 अप्रेल को हरियाणा के कई जिलों में बारिश
मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन लाल खीचड़ के अनुसार, आगामी दिनों में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसका प्रभाव 2 अप्रैल की रात से देखने को मिल सकता है।
इस विक्षोभ के चलते 3 एवं 4 अप्रैल को मौसम में बदलाव रहेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा तथा बूंदाबांदी की संभावना है। साथ ही, कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।
उल्लेखनीय है कि हिसार जिले के कुछ हिस्सों में हाल ही में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई है, जिससे फसलों को आंशिक क्षति पहुंची है।
किसानों को सलाह दी जाती है कि वे फिलहाल फसलों की कटाई कार्य को स्थगित रखें तथा सिंचाई से भी बचें।
मौसम के पूरी तरह साफ होने के बाद ही कटाई कार्य शुरू करें, ताकि फसलों को अधिक नुकसान से बचाया जा सके।
