Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
Haryana Weather Update : हरियाणा के मौसम में आज शाम से कई जिलों में बादलों की आवजाही शरू हो गई है। वहीँ मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में कल बारिश के आसार जाताये है।
मौसम विभाग ( IMD Update )ने 29 और 30 मार्च के लिए अलर्ट जारी किया है। कल पूरे राज्य में बारिश के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है।
30 मार्च को हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश होगी।
30 मार्च को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में आंधी और तेज हवाओं की भविष्यवाणी की गई है।
कल से दो दिन तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
इस बीच, मौसम विभाग ने बारिश की संभावना को देखते हुए किसानों को सिंचाई और कीटनाशकों का छिड़काव नहीं करने की सलाह दी है।
राज्य में औसत अधिकतम तापमान में कल की तुलना में 2.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।
हालांकि, यह अभी भी सामान्य के करीब है। राज्य में सबसे अधिक तापमान भिवानी में 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अन्य प्रमुख शहरों में, हिसार में 31.7 डिग्री सेल्सियस और रोहतक में 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
