Archive Notice: This article was originally published on 11 मार्च 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Haryana Weather Update : हरियाणा में मार्च की शुरुआत से ही तापमान बढ़ रहा है। लेकिन मौसम का मिजाज बदलने वाला है। जो गर्मी से राहत दिलाएगा जबकि किसानों के लिए चिंता बढ़ने वाला है। बता दे की मंगलवार को, राज्य में औसत अधिकतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया, जो सामान्य से 6.3 डिग्री अधिक है। राज्य के 9 शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया।

हरियाणा में 37 पार हुआ पारा

राज्य में सबसे ज्यादा तापमान महेंद्रगढ़ में 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नारनौल, हिसार, नूंह, भिवानी, चरखी दादरी और गुरुग्राम सहित कई अन्य स्थानों पर तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में बारिश होने की संभावना है।

हरियाणा में गरज चमक के साथ Rain अलर्ट

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे की 14 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ (WD) के प्रभाव से राज्य के कुछ हिस्सों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

सामान्य से अधिक हुआ तापमान

राज्य में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर बना रहा। मंगलवार को, औसत अधिकतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया, जो सामान्य से 6.3 डिग्री अधिक है। राज्य के 9 केंद्रों पर तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। सबसे गर्म स्थान महेंद्रगढ़ (37.1 डिग्री सेल्सियस) रहा।

इसके बाद गुरुग्राम में विभिन्न स्टेशनों पर नारनौल 36.5 डिग्री सेल्सियस, हिसार 36.2 डिग्री सेल्सियस, नूंह 35.9 डिग्री सेल्सियस, भिवानी 35.8 डिग्री सेल्सियस, चरखी दादरी 35.8 डिग्री सेल्सियस और 35 से 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.1 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को तापमान में 0.3 डिग्री की मामूली वृद्धि दर्ज की गई। हिसार और पानीपत में राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...