Archive Notice: This article was originally published on 27 अप्रैल 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Haryana Weather Update : हरियाणा में सोमवार शाम को मौसम में अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

नारनौल और हिसार में बारिश हुई। महेंद्रगढ़ में भी बारिश हुई। वहीँ हंसी और सिरसा में धूल भरी आंधी देखने को मिली है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विभाग के अनुसार, चरखी दादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी के आसपास के क्षेत्रों में रात 10 बजे तक बारिश होने की संभावना है।

अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

फरीदाबाद में सोमवार को अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रोहतक में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,

जबकि यमुनानगर के हथनीकुंड बैराज में न्यूनतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अलग-अलग जिलों से मौसम मौसम का हाल

हांसी में शाम को धूल भरी आंधी चली।

हिसार में शाम को तेज आंधी के बाद बूंदाबांदी हुई।

नारनौल में आंधी के बाद तेज बारिश हुई। तेज हवा भी देखने को मिली।

सिरसा में सोमवार शाम को आसमान में बादल छाए रहे। शाम होते होते तेज हवाओं के साथ आंधी का कहर देखने को मिला।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में लू और गर्म रात की स्थिति दर्ज की गई।

औसत अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई और यह सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक था।

राज्य में सबसे अधिक तापमान फरीदाबाद के बोपानी में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा में मौसम कैसा है?

28 से 30 अप्रैल और 2 मई तक आंधी और बारिश के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि 1 मई को केवल आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 36-39 डिग्री सेल्सियस और 21-23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...