Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
हरियाणा के मौसम में आज शाम अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सिरसा , हिसार , फतेहाबाद समेत कई जिलों में अचानक अँधेरा चा गया। अधिक जानकारी के लिए बता दे की राजस्थान के समीवर्ती इलाकों में तेज आंधी के साथ साथ भारी बारिश जारी है। वहीँ कई रस्तों पर पेड़ टूटकर गिर गए वहीँ बिजली के पोल टूटने की खबर सामने आ रही है।
नारनौल में भारी बारिश शुरू हो गई है। वहीं न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह अंबाला में गरज के साथ बारिश हुई, जबकि पंचकूला में घने बादल छा गए। अंबाला और यमुनानगर में अंधेरा छा गया।
8 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के 8 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ये जिले गुरुग्राम, फरीदाबाद, गुरुग्राम, रेवाड़ी, नूंह, पलवल, यमुनानगर और पंचकूला हैं।
अगले 48 घंटों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। आने वाले कुछ दिनों में बारिश हो सकती है। हालांकि, पूरे राज्य में तापमान में कोई वृद्धि नहीं हुई है। औसत तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। हिसार शनिवार को 41.1 डिग्री के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा।
विशेषज्ञों का कहना है कि 5 मई तक मौसम खराब रहेगा।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि-मौसम विज्ञान विभाग के एचओडी डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, अगले तीन दिनों तक राज्य में मौसम में बदलाव की संभावना है।
3 से 5 मई के दौरान बादलों और रुक-रुक कर चलने वाली हवाओं के आंशिक प्रभाव के साथ पश्चिमी विक्षोभ के पहाड़ियों की ओर बढ़ने की संभावना है। इस दौरान कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है।
