Archive Notice: This article was originally published on 25 मार्च 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Rajasthan Rain Alert : राजस्थान में में अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, 26-27 मार्च को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन इस दौरान तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, हालांकि, 26-27 मार्च के बीच शेखावाटी क्षेत्र में कुछ स्थानों पर गरज और हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे मौसम में थोड़ी ठंडक आ सकती है।

इसके बाद 28 से 31 मार्च के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिसका असर राज्य के कई हिस्सों में देखने को मिलेगा।

28 मार्च को आंधी और बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है, विशेष रूप से पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर मंडल के साथ शेखावाटी क्षेत्र में।

इसके अलावा 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इस प्रणाली का प्रभाव 29 मार्च को और अधिक व्यापक होगा। जयपुर, भरतपुर, कोटा और अजमेर संभाग के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

बीकानेर और जोधपुर संभागों में भी मौसम सक्रिय रहेगा और अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है।

30 मार्च को पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभागों में वर्षा जारी रहने की संभावना है। इसी तरह, इन क्षेत्रों में 31 मार्च को बारिश जारी रहने की संभावना है।

इस लगातार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आएगा और तापमान में भी गिरावट आ सकती है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...