Archive Notice: This article was originally published on 3 मई 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Aaj Ka Rashifal 3 may 2026 : आज नए दिन की शरुवात कई राशियों के लिए अच्छी तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत पड़ने वाली है।

बता दे की आपके दिन का आंकलन ग्रहों की स्थति के अनुसार किया जाता है।

मेष राशि में उच्च का सूर्य बुध के साथ संयोग कर रहे हैं, शुक्र वृषभ राशि में स्वगृही हैं, गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में, चंद्रमा वृश्चिक राशि में विशाखा नक्षत्र के गुरु के नक्षत्र में होकर चल रहे हैं।

राहु कुंभ राशि में, मंगल और शनि मीन राशि के गोचर में हैं। तो चलिए जानते है मेष से मीन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज रविवार 3 मई का दिन

मेष आज का राशिफल : आम तौर पर मजबूत सितारा आपको हर फ्रंट पर हावी, प्रभावी, विजयी रखेगा, शत्रु भी आपके समक्ष टिक न सकेंगे।

वृष आज का राशिफल : कोर्ट-कचहरी के साथ जुड़े कामों के लिए सितारा अच्छा, तेज प्रभाव दबदबा बना रहेगा, कामकाजी दशा भी संतोषजनक।

मिथुन आज का राशिफल : आमतौर पर सुदृढ़ सितारा आपको हिम्मती, उत्साही तथा कामकाजी तौर पर व्यस्त, एक्टिव तथा इफैक्टिव रखेगा।

कर्क आज का राशिफल : ठेकेदारी तथा सरकारी विभागों को सामान सप्लाई करने वाले लोगों को अपनी कारोबारी भागदौड़ की अच्छी रिटर्न मिलेगी।

सिंह आज का राशिफल : व्यापार तथा कामकाजी भागदौड़ का बेहतर नतीजा मिलेगा, यत्नों-प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी।

कन्या आज का राशिफल : सितारा उलझनों, झमेलों तथा पेचीदगियों वाला है, इसलिए किसी भी नए प्रोग्राम को हाथ में लेने से बचना चाहिए।

तुला आज का राशिफल : सितारा आमदन वाला, अर्थ दशा भी कंफर्टेबल रहेगी, कारोबारी टूरिंग, प्लानिंग, प्रोग्रामिंग अच्छा रिजल्ट देगी।

वृश्चिक आज का राशिफल : सरकारी तथा गैर सरकारी कामों में कदम बढ़त की तरफ, बड़े लोग भी सुपोर्टिव तथा हमदर्दाना रुख रखेंगे।

धनु आज का राशिफल : आम सितारा मजबूत, यत्न करने पर आम प्लानिंग, प्रोग्रामिंग में कुछ न कुछ पेशकदमी जरूर होगी।

मकर आज का राशिफल : सितारा सेहत के लिए ढीला, इसलिए खान-पान लिमिट में करना सही रहेगा, नुकसान का भी डर।

कुंभ आज का राशिफल : अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी जिस काम के लिए यत्न करेंगे, कामयाबी मिलेगी, मगर घरेलू मोर्चे पर कुछ टैंशन परेशानी रहेगी।

मीन आज का राशिफल : शत्रु नुकसान पहुंचाने के लिए अपनी तरफ से कोई कसर न छोड़ेंगे, मगर आम हालात अनुकूल चलेंगे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...