Archive Notice: This article was originally published on 17 मई 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

SBI Fixed Deposit Schemes: पिछले हफ्ते शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई, जिससे निवेशकों को लाखों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

जो निवेशक शेयर बाजार में पैसा लगाने की योजना बना रहे थे, वे अब बहुत सोच में पड़ गए हैं।

अगर आप भी आने वाले दिनों में निवेश शुरू करने की योजना बना रहे हैं और किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहते हैं, तो बैंक एफडी आपके लिए सबसे अच्छा और सुरक्षित विकल्प होगा।

देश के कई बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर जबरदस्त रिटर्न दे रहे हैं यहां हम भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की एक विशेष FD योजना के बारे में जानेंगे जिसमें आपको सिर्फ 1 लाख रुपये जमा करके 64,227 रुपये तक का निश्चित ब्याज मिलेगा।

अकाउंट में 1,64,227 रुपये आ जाएंगे।

एसबीआई की एफडी योजना में सिर्फ 1 लाख रुपये जमा करने पर 64,227 रुपये तक का फिक्स्ड रिटर्न प्राप्त किया जा सकता है।

इस योजना की परिपक्वता पर आपके बैंक खाते में कुल 1,64,227 रुपये आ जाएंगे।

आपको बता दें कि भारतीय स्टेट बैंक में कम से कम 7 दिनों से लेकर अधिकतम 10 साल तक एफडी खाता खोला जा सकता है।

एसबीआई एफडी पर 3.05 फीसदी से लेकर 7.15 फीसदी तक की ब्याज दर दे रहा है।

ये सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक आम जनता को 6.05 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 7.05 प्रतिशत और 5 साल से 10 साल तक की अवधि वाले सावधि जमा खातों पर सुपर वरिष्ठ नागरिकों को 7.15 प्रतिशत की बंपर ब्याज दर की पेशकश कर रहे हैं।

7 साल की एफडी योजना

अधिक जानकारी के लिए बता दे की यदि आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 7 साल की एफडी योजना में 1 लाख रुपये जमा करते हैं, तो आम नागरिकों को मैच्योरिटी पर कुल 1,52,246 रुपये मिलेंगे, जिसमें 52,246 रुपये का ब्याज शामिल है।

यदि आप एक वरिष्ठ नागरिक हैं और एसबीआई की 7 साल की एफडी योजना में 1 लाख रुपये जमा करते हैं, तो आपको मैच्योरिटी पर कुल 1,63,101 रुपये मिलेंगे, जिसमें 63,101 रुपये का ब्याज शामिल है।

इसी तरह, यदि आप एक बहुत ही वरिष्ठ नागरिक हैं और एसबीआई की 7 साल की एफडी योजना में 1 लाख रुपये जमा करते हैं, तो आपको मैच्योरिटी पर कुल 1,64,227 रुपये मिलेंगे, जिसमें 64,227 रुपये का ब्याज शामिल है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...