Archive Notice: This article was originally published on 24 मार्च 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

SBI Bank New Service : बता दे कि अगर आपका SBI बैंक में खाता है तो आपको घर बैठे कई सुविधाएँ मिलती है जिनके लिए आपको बैंक का चक्कर नहीं काटना पड़ता।

SBI ने शरू कि व्हाट्सएप बैंकिंग

बता दे कि यदि आपको अपने बैंक खाते की शेष राशि की जांच करने में मोबाइल ऐप या नेट बैंकिंग में कोई समस्या आ रही है, तो एसबीआई ने अपने ग्राहकों के लिए व्हाट्सएप बैंकिंग शुरू कर दी है।

आसानी से बैंक बैलेंस और KYC

इसके माध्यम से बैंक बैलेंस का आसानी से पता लगाया जा सकता है। मिनी स्टेटमेंट पाया जा सकता है। केवाईसी की पुष्टि की जा सकती है।

चेक बुक के लिए अनुरोध किया जा सकता है। आप इन सुविधाओं का आसानी से उपयोग कर सकते हैं।

जिले में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की 32 शाखाएँ हैं। एसबीआई की मुख्य शाखा में लगभग 61 हजार खाताधारक हैं।

बैंकिंग समस्याओं को हल करने के लिए बैंक द्वारा शुरू की गई व्हाट्सएप बैंकिंग के तहत, लोग अपने खाते की शेष राशि, मिनी स्टेटमेंट, जमा, ऋण और पंजीकृत खाते की

जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकेंगे।

इसके अलावा, चेक बुक, चेक बुक विदहोल्डिंग, नामांकन का विवरण, डेबिट कार्ड ब्लॉकिंग के अनुरोध के साथ 27 प्रकार की जानकारी ली जा सकती है।

इस सेवा को सक्रिय करने के लिए अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से 917208933148 पर एसएमएस भेजें।

919022690226 पर सेंड करें। यह सेवा बचत और क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए उपलब्ध है।

एसबीआई की मुख्य शाखा से ग्राहकों को व्हाट्सएप बैंकिंग से जोड़ने का काम जनवरी से किया जा रहा है।

जनवरी में व्हाट्सएप में कुल 750, फरवरी में 700 और 18 मार्च तक 479 ग्राहक जोड़े गए थे। यह काम लगातार चल रहा है।

भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए व्हाट्सएप बैंकिंग सेवा शुरू की है। बैंकिंग सेवाओं का उपयोग करके ग्राहक अपना खाते का बैलेंस, मिनी-स्टेटमेंट देख सकते हैं।

यदि आपका भी एसबीआई में खाता है और आप एसबीआई की नई व्हाट्सएप बैंकिंग सुविधा ( SBI Banking Service) का उपयोग करना चाहते हैं,

तो आपको पहले व्हाट्सएप सेवा के लिए अपने एसबीआई खाते (SBI Account)को पंजीकृत करना होगा और एसएमएस के माध्यम से अपनी सहमति देनी होगी।

इससे जुड़ कर आप घर बैठे बहुत सारी जानकारी ले सकेंगे।
चंदन सिंह, मुख्य प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...