Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
Kal Ka Mousam : देश के ज्यादातर हिस्सों में आज से मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। वहीँ बता दे की देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।
मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत में बादल, बारिश और आंधी चलने की संभावना है, जबकि पश्चिम और दक्षिण भारत में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ती दिखेगी।
दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार में दिनभर बादल छाए रहने के साथ कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
गरज-चमक, तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी।
तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होगी, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। लेकिन लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
चलिए जानते है हरियाणा राजस्थान समेत देशभर में कल यानी 28 मार्च को मौसम कैसा रहेगा।
देश भर में मौसम प्रणाली:
पश्चिमी विक्षोभ जम्मू व आसपास के क्षेत्रों में 3.1 से 5.8 किमी ऊंचाई पर सक्रिय है।
एक चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम राजस्थान और मध्य पाकिस्तान पर 1.5 किमी तक फैला है।
एक अन्य चक्रवातीय क्षेत्र पूर्वोत्तर असम पर बना हुआ है।Kal Ka Mousam
उत्तर ओडिशा व आसपास के क्षेत्रों में 0.9 किमी पर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है।
मराठवाड़ा से दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है।
28 मार्च की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा।
पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, तटीय ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और उत्तर राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश व गरज-चमक दर्ज हुई।
कर्नाटक, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में हल्की बारिश हुई।Kal Ka Mousam
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
अगले 24 घंटे को दौरान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश संभव।
दिल्ली, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, उत्तर छत्तीसगढ़ और केरल में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
28-29 मार्च को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना।
28 मार्च को पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
