Archive Notice: This article was originally published on 19 मई 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

मध्यप्रदेश व राजस्थान में सोयाबीन के उत्पादकों की मौज होने वाली है। सोयाबीन के रेट जल्द ही आसमान को छुने वाले है। सोयाबीन के रेट में उछाल के लगातार संकेत मिल रहे है।

इंदौर में सोयाबीन की कीमतों में पिछले कुछ सत्रों में आई गिरावट के बाद रिकवरी जारी रही, जिसे मजबूत वैश्विक बाजार संकेतो और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का समर्थन मिला। व्यापारियों मानना है कि यदि वैश्विक कमोडिटी सेंटीमेंट और कच्चे तेल की कीमतें मजबूत बनी रहती है, तो सोयाबीन कीमतों में जोरदार उछाल आने वाला है।

माना जा रहा है कि ऊंचे कच्चे तेल के दाम बायोडीजल से जुड़ी मजबूत धारणा के कारण खाद्य तेल कॉम्प्लेक्स का समर्थन दे रहे है। देश की मंडियों में कुल 1.65 लाख बोरी सोयाबीन की आवक हुई। मध्यप्रदेश में 1 लाख, महाराष्ट्र की 50 हजार, राजस्थान में 7 हजार व अन्य राज्यों में 8 हजार बोरी सोयाबीन आई।

तेल-तिलहन की थोक कीमतें

लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मूंगफली तेल 1580 से 1600. मुंबई मूंगफली तेल 1610, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1485 से 1490, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1420 से 1425, मुंबई सोया रिफाइंड 1490, मुंबई पाम तेल 1480, इंदौर पाम 1560, राजकोट तेलिया 2505, गुजरात लूज 1550, कपास्या तेल इंदौर 1460 रुपए।

तिलहन: सरसों निमाड़ी (बारीक) 7500 से 7700, रायडा 6500 से 6700, सोयाबीन 4200 से 7220 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 63000 रुपए टन।

प्लांटों के सोयाबीन भाव

धानुका नीमच 7350, एवी एग्रो उज्जैन 7225, पतंजलि मांगलिया 6925, मित्तल देवास 6950, प्रेस्टीज देवास 7350, प्रकाश पीथमपुर 7025 रुपए।
कपास्या खली (60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव इंदौर 2525, देवास 2525, उज्जैन 2525, खंडवा 2500, बुरहानपुर 2500, अकोला 3900 रुपए।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...