Archive Notice: This article was originally published on 11 अक्टूबर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

हरियाणा सीएम करेंगें गुरुग्राम से शरुवात

बता दे कि गुरुग्राम से हरियाणा के सीएम नायब सैनी ( haryana CM) इन गेम्स की शुरुआत करेंगे। इस दौरान ओलिंपिक संघ अध्यक्ष पीटी ऊषा भी मौजूद रहेंगी। हरियाणा ओलिंपिक संघ ( Olympic Association State Games) के अध्यक्ष कैप्टन जसविंद्र मीनू बैनीवाल ने कहा कि 2018 हरियाणा की खेल नीति में शामिल गेम्स को इसमें शामिल किया गया है।

ये गेम्स होंगें शामिल

वेटलिफ्टिंग, फेंसिंग,
आर्चरी, टेनिस, हैंडबॉल,
हॉकी, एथलेटिक्स,
टेबल टेनिस, नेटबॉल,
बास्केटबॉल, कुश्ती,
कबड्डी, जूडो,
बैडमिंटन, साइक्लिंग,
वॉलीबॉल, ट्रायथलन,
स्विमिंग, वॉटरपोलो,
बॉक्सिंग, कराटे, फुटबॉल,
नौकायान, शूटिंग गेम्स शामिल होंगे।

इन शहरों में होंगे गेम्स
जानकारी के लिए बता दे कि इन खेलों का आयोजन राज्य के भीतर और बाहर किया जायगा।

जिनमे चंडीगढ़, कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत, झज्जर, फरीदाबाद, गुरुग्राम, रोहतक और हिसार शहर अपेक्षित सेंटर में होगा।

प्रदेश में शूटिंग रेंज नहीं होने के कारण शूटिंग की व्यवस्था दिल्ली की करणी रेंज पर होगी।

हरियाणा पुलिस व एचएसआईआईडीसी, हरियाणा पावर भी लेगी हिस्सा

जानकारी के लिए बता दे कि टीम प्रतियोगिताओं में हरियाणा की 8 टीमें हिस्सा लेंगी। मेजबान जिले की एक टीम को हिस्सा लेने की अनुमति होगी। हरियाणा पुलिस व एचएसआईआईडीसी, हरियाणा पावर, स्पोर्ट्स यूनिविर्सिटी राई, शाह सतनाम सिंह खेल एकेडमी की टीम भी हिस्सा ले सकती हैं।

सर्टिफिकेट नौकरी में देगा लाभ
जानकारी के लिए बता दे कि हरियाणा ओलिंपिक संघ ( Olympic Association State Games) के द्वारा आयोजित स्टेट गेम्स के विजेता खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे। सर्टिफिकेट के द्वारा स्पोर्ट्स विभाग से खिलाड़ी ग्रेडेशन सर्टिफिकेट बनवा सकेंगे। हरियाणा सरकार की खेल नीति 2018 के अनुसार ये ग्रेडेशन सर्टिफिकेट ग्रुप-डी की नौकरी के लिए मान्य होगा।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...