Archive Notice: This article was originally published on 9 मई 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावर्ष्टि का असर कई जिलों में अब खत्म होने लग गया है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में अब कड़ाके की गर्मी का कहर देखने को मिलने वाल है।

पिछले 24 घंटों का मौसम

पिछले 24 घंटों की बात करें तो पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव भी कम होने लगा है। दूसरी ओर, राज्य के पश्चिमी जिलों में शुक्रवार (8 मई) से लू चलने लगी हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई।

दोपहर में नागौर, टोंक, अजमेर और सवाई माधोपुर में गरज के साथ हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज राज्य के पश्चिमी हिस्से के लिए लू की चेतावनी जारी की है।

जैसलमेर, जोधपुर और बाड़मेर जिलों में लू की चेतावनी जारी की गई है।

जयपुर में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। पूर्वी राजस्थान के अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, जयपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, कोटा और बूंदी जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

राज्य का सबसे गर्म स्थान फलौदी था जहां तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाड़मेर में 44.6 डिग्री सेल्सियस और जैसलमेर में 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चित्तौड़गढ़, अजमेर, भीलवाड़ा, उदयपुर, कोटा, बीकानेर, जोधपुर, चुरू, श्रीगंगानगर, नागौर, जालौर और पाली जिलों में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...