Archive Notice: This article was originally published on 6 मई 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Aaj Ka Rashifal 06 may 2026 : आज बुधवार का दिन कई राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है।

बता दे की आपके दिन का आंकलन ग्रहों की स्थिति के अनुसार किया जाता है और आज ग्रहों की स्थिति- सूर्य बुध मेष राशि में, जहां पर सूर्य उच्च के हैं। वृषभ राशि में शुक्र स्वगृही, गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में,

चंद्रमा मूल नक्षत्र के होकर धनु राशि में, केतु का नक्षत्र है, राहु कुंभ राशि में, मंगल और शनि का पहले से ही एक सा प्रभाव देने वाला युक्ति बना हुआ है मीन राशि में।

मेष आज का राशिफल : आमतौर पर मजबूत सितारा आपके कदम को बढ़त की तरफ रखेगा, शुभ कामों में ध्यान, इरादों में मजबूती रहेगी।

वृष आज का राशिफल : सेहत के मामले में अटैन्टिव रहने की जरूरत, खान-पान भी मर्यादित करना सही रहेगा, सफर भी टैंशन परेशानी वाला होगा।

मिथुन आज का राशिफल : व्यापारिक तथा कामकाजी दशा अच्छी, कोशिशों प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी, फैमिली फ्रंट पर भी मधुरता रहेगी।

कर्क आज का राशिफल : शत्रुओं की शरारतों हरकतों पर नजर रखनी ठीक रहेगी, दूसरों के ट्रैप में फंसने से बचना सही रहेगा। Aaj Ka Rashifal

सिंह आज का राशिफल : धार्मिक एवं सामाजिक कामों में रुचि, यत्न करने पर कोई स्कीम प्रोग्राम मेच्योर होगा, मान-सम्मान की प्राप्ति।

कन्या आज का राशिफल : किसी अदालती काम को हाथ में लेने पर बेहतर नतीजा मिलने की आशा, मान-सम्मान की प्राप्ति।

तुला आज का राशिफल : किसी बड़े व्यक्ति से मदद लेने के लिए यदि आप उसे अपरोच करेंगे तो वह आपकी बात ध्यान के साथ सुनेगा।

वृश्चिक आज का राशिफल : टीचिंग, कोचिंग, प्रकाशन, टूरिज्म, कंसल्टैंसी का काम करने वालों को अपने कामों में लाभ मिलेगा। Aaj Ka Rashifal

धनु आज का राशिफल : अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, मान-सम्मान की प्राप्ति, मन सैर-सफर के लिए राजी रहेगा।

मकर आज का राशिफल : ध्यान रखें कि उलझनों-झमेलों के कारण आपकी कोई बनी बनाई प्लानिंग न उखड़-बिगड़ जाए।

कुंभ आज का राशिफल : सितारा व्यापार कारोबार में लाभ देने, अर्थ दशा कंफर्टेबल रखने वाला, कारोबारी टूरिंग भी लाभप्रद

।

मीन आज का राशिफल : राजकीय कामों के लिए सितारा सुदृढ़, शत्रु आपके समक्ष ठहर न सकेंगे, तेज प्रभाव दबदबा बना रहेगा।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...