Archive Notice: This article was originally published on 27 अप्रैल 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Aaj Ka Rashifal 27 April 2026 : आज सोमवार का राशिफल जारी हो चूका है। बता दे की आज कई राशियों के लिए उतार चढ़ाव वाला दिन रहने वाला है।

आपके दिन का आंकलन ग्रहों नक्षत्रो की स्थिति के अनुसार किया जाता है और आज ग्रहों की स्थिति सूर्य मेष राशि में, शुक्र वृषभ राशि में, स्वग्रही हैं।

गुरु मिथुन राशि में, चंद्रमा और केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ राशि में हैं। बुध, मंगल और शनि मीन राशि में, जहां बुध नीच के हैं।

चंद्रमा यहां उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र के हैं। यह नक्षत्र शुक्र का होगा, तो शुक्र के नक्षत्र में चंद्रमा होते हुए केतु के साथ हैं।

तो चलिए जानते है मेष से मीन राशि के लिए आज 27 अप्रैल सोमवार का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष आज का राशिफल : मजबूत सितारा आपकी प्रोग्रामिंग, प्लानिंग को आगे बढ़ाने में हैल्पफुल होगा, तेज प्रभाव बना रहेगा, शुभ कामों में ध्यान।

वृष आज का राशिफल : जायदादी कामों के लिए सितारा बेहतर, बड़े लोग आपके प्रति सॉफ्ट, हमदर्दना रुख रखेंगे, शत्रु भी कमजोर तेजहीन रहेंगे।

मिथुन आज का राशिफल : बड़े लोगों के साथ मेल-मिलाप फ्रूटफुल रहेगा, किंतु हल्की सोच एवं नेचर वाले लोगों से फासला रखना सही रहेगा।

कर्क आज का राशिफल : सितारा व्यापार कारोबार में लाभ देने तथा अर्थ दशा कंफर्टेबल रखने वाला, कामकाजी टूरिंग, प्लानिंग भी लाभ देगी।

सिंह आज का राशिफल : अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, मगर मौसम के एक्सपोइयर से अपना बचाव रखना चाहिए।

कन्या आज का राशिफल : सितारा खर्चों को बढ़ाने वाला, अर्थ दशा टाइट रखने वाला, ध्यान रखें कि आपकी कोई पेमैंट न कहीं फंस जाए।

तुला आज का राशिफल : ठेकेदारी तथा सप्लाई का काम करने वालों को अपनी कामकाजी भागदौड़ की अच्छी रिटर्न मिलेगी, मान-सम्मान की प्राप्ति।

वृश्चिक आज का राशिफल : किसी भी सरकारी काम के लिए अनमने मन के साथ यत्न या कोशिश न करनी चाहिए, वैसे शत्रु कमजोर रहेंगे।

धनु आज का राशिफल : इरादों में मजबूती, कामकाजी कोशिशें अच्छा रंग दिखाएंगी, वैसे आम हालात भी अनुकूल चलेंगे।

मकर आज का राशिफल : सितारा पेट के लिए ढीला, इसलिए पानी का मर्यादित इस्तेमाल करना चाहिए, सफर भी टाल दें।

कुंभ आज का राशिफल : व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, कोशिशों तथा इरादों में कामयाबी मिलेगी, मान-सम्मान की प्राप्ति।

मीन आज का राशिफल : टैंस, अशांत, परेशान मन स्थिति के कारण आपका मन किसी भी काम को हाथ में लेने के लिए राजी न होगा।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...