Archive Notice: This article was originally published on 19 मई 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग ने कल 20 मई से एक बार फिर मौसम में बदलाव (Kal ka Mausam) को लेकर अलर्ट जारी किया है। IMD की रिपोर्ट के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों में लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण लोगों को हो रही परेशानी से कुछ राज्यों में राहत मिल सकती है। बता दें कि इन दिनों उत्तरी भारत के ज्यादातर राज्यों में तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। ऐसे में अगर किसी राज्य में बारिश होती है, तो आमजन को काफी राहत मिलेगी। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कल यानी 20 मई बुधवार (Kal ka Mausam) से यूपी, बिहार, MP, उड़ीसा और पूर्वी राज्यों 19 प्रदेशों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और भीषण बारिश होने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में एक ऊपरी चक्रवाती परिसंचरण स्थित होने के कारण उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कल आंधी तूफान के साथ बारिश हो सकती है।

पूर्वी राज्यों में मछुआरों को समुद्री क्षेत्र में न जाने का अलर्ट हुआ जारी

पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में स्थित एक ऊपरी चक्रवाती परिसंचरण की एक गर्त मणिपुर तक निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में फैली होने के कारण देश के पूर्वी राज्यों में कल भीषण बारिश का अलर्ट (heavy rain alert) जारी किया गया है। मौसम विभाग निकाल लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, बिहार, झारखंड, तेलंगाना, सिक्किम, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भीषण बारिश (heavy rain alert) होने के साथ समुद्री तट से लगते राज्यों में मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है। कल से मौसम में हो रहे बदलाव का असर MP, यूपी और बिहार सहित कई राज्यों में भी देखने को मिलेगा।

राजस्थान में 25 मई तक नहीं मिलेगी लोगों को गर्मी से राहत

राजस्थान प्रदेश में कल पूरे दिन लगभग सभी जिलों में लू चलने (Kal ka Mausam Rajasthan) का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश की राजधानी जयपुर में कल तेज गर्म हवाएं चलने का अनुमान है। प्रदेश के बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, नागौर, जयपुर, कोटा, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और अलवर जिले में 25 मई तक भीषण गर्मी पड़ने और लू चलने का अनुमान है।

हरियाणा में 45 डिग्री से ऊपर पहुंच सकता है कल तापमान

हरियाणा प्रदेश में कल भीषण गर्मी (Kal ka Mausam Haryana) को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में कल बुधवार को लू चलने और तेज गर्मी पड़ने का अनुमान है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कल दोपहर में हरियाणा प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री के पास पहुंच सकता है। वहीं प्रदेश में कहीं भी बारिश होने का अनुमान नहीं है। बता दें कि राजस्थान सीमा सटे सिरसा जिले में इन दिनों गर्मी की वजह से आमजन के साथ पशु-पक्षियों का भी बुरा हाल हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिन तक प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है। (कल का मौसम)

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...