Archive Notice: This article was originally published on 1 अप्रैल 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Kal Ka Mousam 2 April 2026 : अप्रैल की शुरुआत में 11 राज्यों तूफानी बारिश का अलर्ट जारी हो गया है। बता दे की देश के कई राज्यों को अभी भी बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित 11 राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।

हवा की गति 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। इसलिए, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इन 11 राज्यों में रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

आइए जानते हैं कि देश भर में कल मौसम कैसा रहेगा।

कल दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है। गुरुवार को। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। अगले कुछ दिनों में गरज के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जबकि तापमान के आरामदायक स्तर पर बने रहने की उम्मीद है।

यूपी में 3 अप्रैल को बड़े हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

हवा की गति 30 किमी प्रति घंटे तक बढ़ सकती है। इससे तेज हवाओं के बीच दोपहिया सवारों के लिए सड़कों पर गाड़ी चलाना मुश्किल हो सकता है।

बिहार में कल कई हिस्सों में भारी बारिश की वजह से जलभराव हो गया। इस दौरान हवा की गति 60 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंचने की संभावना है।

पटना के अलावा, जिन अन्य जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है, उनमें मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, नालंदा, बेगुसराय, रोहतास, गया, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण और समस्तिपुर शामिल हैं।

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम ?

राजस्थान में, राजधानी जयपुर के अलावा, बाड़मेर, जैसलमेर, अजमेर, चुरू, झुंझुनू, धौलपुर, सवाई माधोपुर में 2 अप्रैल से 4 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हवा की गति 60 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है।

MP में कल कैसा रहेगा मौसम ?

मध्य प्रदेश के कई इलाकों में कल (2 अप्रैल) बारिश होने की संभावना है। डांग, नवसारी, वलसाड, तापी, सूरत, अमरेली और भावनगर जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

हिमचाल प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम ?

हिमाचल प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा यदि आप सप्ताहांत में हिमाचल प्रदेश जाने की योजना बना रहे हैं, तो एक बार मौसम की जांच जरूर करें। हिमाचल प्रदेश में शिमला, मनाली, कुल्लू, मंडी, लाहौल-स्पीति, चंबा और कांगड़ा में 3 से 4 अप्रैल के बीच मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की गति 40 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंचने की संभावना है।

गुजरात-महाराष्ट्र में कल कैसा रहेगा मौसम ?

IMD की नई रिपोर्ट के मुताबिक बता दे की 2 और 3 अप्रैल को गुजरात में गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

इसके अलावा 3 अप्रैल तक महाराष्ट्र में बिजली गिरने की संभावना है।

4 अप्रैल के दौरान मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में आंधी के साथ 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जो 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...