Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
Kal Ka MOusam 21 April 2026 : देशभर के कई राज्यों में अब मौसम पूरी तरह से बदल गया है।
उत्तर भारत में हरियाणा राजस्थान समेत लगभग सभी राज्यों में गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है ।
वहीँ कल कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।
ऐसे में देश के अलग-अलग इलाकों में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। चलिए जानते है हरियाणा राजस्थान समेत देशभर में कल 21 अप्रैल को मौसम कैसा रहेगा .
देश भर में मौसम प्रणाली:
पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ के रूप में सक्रिय है, जिसकी धुरी समुद्र तल से लगभग 5.8 किमी ऊपर, 68° पूर्व देशांतर और 22° उत्तर अक्षांश के आसपास बनी हुई है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 0.9 किमी ऊंचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। Kal Ka MOusam
यह चक्रवाती परिसंचरण झारखंड होते हुए तटीय ओडिशा तक एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ के रूप में फैला हुआ है।
एक अन्य उत्तर-दक्षिण ट्रफ मन्नार की खाड़ी से तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक होते हुए उत्तर आंतरिक कर्नाटक तक 0.9 किमी की ऊंचाई पर फैली हुई है।
एक नया पश्चिमी विक्षोभ 23 अप्रैल से पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करेगा।
