Archive Notice: This article was originally published on 8 मार्च 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Haryana Weather Update : हरियाणा के मौसम में आज रात से मौसम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। बता दे की प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है और तापमान में उछाल देखा जा रहा है। वहीं हरियाणा में आगामी दिनों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क (ड्राई) रहने की संभावना जताई गई है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य में 12 मार्च तक मौसम मर हल्का बदलाव देखने को मिलेगा जबकि अभी मौसम जयादातर शुष्क ही बना रहेगा।

11 मार्च तक कई क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई

मौसम विभाग के ताज अपडेट के अनुसार कृषि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 8 मार्च की रात से 11 मार्च के बीच हरियाणा के कई क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है। इस अवधि में आसमान में बीच-बीच में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन कोई ज्यादा वादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विभाग का कहना है कि बादलों की आवाजाही के साथ-साथ हवाओं की दिशा में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।Haryana Weather Update

लगातार बढ़ रहा है तापमान

बता दे होली के बाद से ही प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में तापमान की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हरियाणा के शहरों में तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बतदा दे की हिसार में सबसे ज्यादा 36 डिग्री से अधिक तापमान बना हुआ है वहीँ अधिकांश शहरों का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से अधिक है।

आंशिक बादलवाई

कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से प्रदेश में हल्की बादलवाई और हवाओं में बदलाव की स्थिति बन सकती है, लेकिन फिलहाल मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे मौसम संबंधी ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखें और उसी के अनुसार कृषि कार्य करें।Haryana Weather Update

किसानों के लिए एडवाइजरी जारी

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि मौसम के इस रुख का असर खेती-किसानी पर भी पड़ सकता है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे मौसम के बदलते रुख को ध्यान में रखते हुए अपनी कृषि गतिविधियों की योजना बनाएं।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...