Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
Haryana Weather Update : हरियाणा में किसानों के लिए बेमौसमी बारिश काल बन चुकी है। बता दे की किसानों की फसलों को पिछले कुछ दिनों से काफी नुकशान पहुंचा है वहीँ एक बार फिर हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने वाला है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग और चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 6 अप्रैल की रात से 8 अप्रैल तक राज्य में मौसम तेजी से बदलेगा।
इस दौरान, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण, राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बनेगा, जिसका प्रभाव हरियाणा में देखा जाएगा।
राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक बढ़ सकती है।
कल से लगातार 3 दिन बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार, 7 और 8 अप्रैल को कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट (orange Alert) जारी किया गया है।
5 और 6 अप्रैल तक मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन इसके बाद अचानक बदलाव आएगा।
विशेषज्ञों का कहना है कि इस बदलाव के कारण दिन के तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होगा, लेकिन बादलों और हवाओं के कारण रात के तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है।
तापमान में गिरावट
अधिक जानकारी के लिए बता दे की हरियाणा में 4 अप्रैल को औसत न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई,
हालांकि यह सामान्य के आसपास रहा। सबसे कम तापमान सोनीपत में 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हिसार और करनाल में 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रोहतक में 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कई जिलों में 24 घंटों के दौरान 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखी गई। हालांकि, आने वाले दिनों में, बादल और नमी के कारण रात के तापमान में मामूली वृद्धि होने की संभावना है।
मौसम में बदलाव और संभावित बारिश के कारण दिन के तापमान में ज्यादा वृद्धि होने की संभावना नहीं है, जिससे लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलेगी।
