Archive Notice: This article was originally published on 2 अप्रैल 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Haryana Weather Update : हरियाणा में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। बता दे की चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार, 3 और 4 अप्रैल को राज्य के अधिकांश जिलों में आंधी, तेज हवाएं और बारिश होने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

आपको बता दें कि मार्च में एक के बाद एक कई पश्चिमी विक्षोभ आए, जिसके प्रभाव से हरियाणा में सामान्य से अधिक बारिश हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में मार्च के महीने में 19 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।

राज्य में इस महीने औसतन 17.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य (15.1 मिमी) से अधिक है। सबसे अधिक बारिश रोहतक और रेवाड़ी जिलों में हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में वर्तमान में तापमान सामान्य के आसपास है, लेकिन दिन का तापमान सामान्य से नीचे जा रहा है।

आने वाले दिनों में हवा की दिशा में बदलाव के कारण रात के तापमान में मामूली वृद्धि होगी, जबकि दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।

रोहतक-रेवाड़ी में सबसे ज्यादा बारिश

हरियाणा में मार्च 2026 के दौरान मौसम ने कई बार करवट ली और इसका असर बारिश के आंकड़ों में साफ दिखा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में इस महीने औसतन करीब 17.9 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य (15.1 मिमी) से ज्यादा है। Haryana Weather Update

यानी पूरे प्रदेश में कुल मिलाकर करीब 19% अधिक बारिश हुई। मार्च महीने में रोहतक में सबसे ज्यादा 37.9 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा रेवाड़ी में 36.8 मिमी, चरखी दादरी में 36.0 मिमी, भिवानी में 26.8 मिमी, पलवल में 23.0 मिमी बारिश हुई।

सिरसा-जींद में सबसे कम बारिश

कुछ जिलों में बारिश सामान्य से काफी कम रही। इसमें सिरसा में 5.2 मिमी सबसे कम बारिश हुई। जींद में 6.4 मिमी, फतेहाबाद में 7.3 मिमी, अंबाला में 11.0 मिमी और यमुनानगर 19.8 मिमी बारिश हुई जो सामान्य से 33 मिमी से कम रही।Haryana Weather Update

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...