Archive Notice: This article was originally published on 19 अप्रैल 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Bank Holiday 20, 21 April 2026 : अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम है तो बता दे की कई शहरों में कल बैंक बंद रहने वाले है .

बता दे कि अप्रैल के महीने में काफी दिन बैंक बंद रहे है वहीँ बचे हुए दिनों में भी रहेंगें।

इस महीने कई ऐसी तारीखें थी जैसे डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जयंती, महाबीशु संक्रांति, बीजू, तमिल नव वर्ष दिवस, बोहाग बिहू, चेराओबा और बैसाखी जैसे त्योहारों के कारण बैंक बंद रहते हैं।

चलिए जानते है कल सोमवार को देशभर के किन राज्यों में बैंक बंद रहेंगें। चलिए जानते है आने वाले दिन कहां कहां बैंक बंद रहेंगें .

यदि आप भी अपना चेक, ड्राफ्ट, नकद जमा करने के लिए कल बैंक शाखा में जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह जान लें कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने स्थानीय त्योहारों के कारण विभिन्न राज्यों में बैंकों को छुट्टी दी है।

14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर देश के अधिकांश शहरों में बैंक बंद थे ।

हैदराबाद, विजयवाड़ा, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे प्रमुख शहरों में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।

15 अप्रैल को त्रिपुरा, असम, अरुणाचल प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में बैंक नए साल और अन्य त्योहारों के कारण बंद रहेंगे।

बंगाली नव वर्ष (पोइला बोइशाख) बोहाग बिहू और विशु देश के विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहार हैं।

ये त्योहार नए साल के आगमन और फसल की कटाई के कारण मनाए जाते हैं।

पश्चिम बंगाल में लोग बंगाली नव वर्ष की शुरुआत को चिह्नित करने के लिए नए कपड़े पहनते हैं। असम में बोहाग बिहू खेती और समृद्धि का त्योहार है।

इस दिन तमिल नव वर्ष, बैसाखी जैसे त्योहार भी आते हैं, जिससे देश के कई हिस्सों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होंगी। इस दौरान केवल ऑनलाइन सेवाएं ही उपलब्ध रहेंगी।

16 अप्रैल को बोहाग बिहू के कारण कुछ शहरों में छुट्टी थी।

रविवार, 19 अप्रैल को रविवार के चलते देशभर में अवकाश रहने वाला है।

20 अप्रैल : कर्नाटक में बसवा जयंती और अक्षय तृतीया के कारण कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

21 अप्रैल को त्रिपुरा में गरिया पूजा के कारण बैंक ब्रांच बंद रहेगी।

पूर्वोत्तर राज्यों में रहने वाले लोगों को पहले अपना बैंकिंग का काम करना चाहिए।

महीने के अंतिम सप्ताह में 25 अप्रैल को चौथे शनिवार और 26 अप्रैल को रविवार के कारण बैंक लगातार दो दिन बंद रहेंगे।

कुल मिलाकर, इस महीने कई सप्ताहांत और क्षेत्रीय छुट्टियों के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होंगी।

डिजिटल सेवाओं का ले सकेंगें लाभ

अधिक जानकारी के लिए बता दे की बैंक ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग और यूपीआई जैसी डिजिटल सेवाओं का उपयोग करें क्योंकि ये सेवाएं छुट्टियों के दौरान भी चालू रहती हैं।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...