राजलदेसर, चूरू। कस्बे के निकट जोरावरपुरा फांटे के पास सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धीरदेसर चोटियान निवासी 25 वर्षीय सुखराम चोटिया पुत्र दुलाराम जाट बाइक से जा रहा था। इसी दौरान जोरावरपुरा फांटे के पास अज्ञात कारणों से हादसा हो गया।
स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया
हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने घायल युवक को तत्काल राजकीय अस्पताल राजलदेसर पहुंचाया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद उसे बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया।
हादसे के कारणों और घटना से जुड़ी अन्य जानकारी सामने नहीं आई है।
