सिंघाना। नगरपालिका क्षेत्र के गुर्जरवास ग्राम में बुधवार को बाजरे के खेतों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग फैलने की आशंका के बीच खेतों में खड़ी फसल को नुकसान होने का खतरा पैदा हो गया।

सूचना मिलते ही खेतड़ी नगर पालिका और HCL कॉपर की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त प्रयास कर आग पर काबू पाया।

समय रहते आग बुझ जाने से बड़ी आर्थिक क्षति टल गई और आसपास के खेतों में खड़ी बाजरे की फसल को भारी नुकसान से बचा लिया गया।

पूर्व सरपंच की सूचना पर पहुंची दमकल

नगरपालिका सिंघाना के पार्षद डीपी सैनी ने बताया कि गुर्जरवास के पूर्व सरपंच जगदीश गुर्जर ने आग लगने की सूचना दी थी।

सूचना मिलते ही खेतड़ी नगर पालिका और HCL कॉपर की दमकलों को मौके पर भेजा गया। दमकल कर्मियों के साथ स्थानीय ग्रामीण भी आग बुझाने में जुट गए।

समय पर दमकल नहीं पहुंचती तो आग आसपास के खेतों में फैल सकती थी और किसानों की बाजरे की फसल को भारी नुकसान हो सकता था।

सिंघाना में जल्द शुरू होगी दमकल सेवा

घटना के बाद सिंघाना नगरपालिका चेयरमैन पिंकी डीपी सैनी ने कहा कि क्षेत्र की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सिंघाना में स्थायी दमकल सेवा शुरू करने की दिशा में काम किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसके लिए नगर पालिका सिंघाना की पहली बोर्ड बैठक में विशेष प्रस्ताव रखा जाएगा। इसका उद्देश्य भविष्य में आग जैसी आपात स्थिति में स्थानीय स्तर पर तत्काल राहत उपलब्ध कराना है।

दमकल टीम और ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा

आग बुझाने के राहत कार्य में खेतड़ी नगर पालिका के फायर प्रभारी अमीलाल रावत, फायरमैन मुकेश व प्रकाश तथा ड्राइवर सुंदर व जितेंद्र का सहयोग रहा।

HCL कॉपर की ओर से ड्राइवर रोशन लाल व अशोक कुमार सैनी तथा फायरमैन राजपाल ने आग बुझाने में मदद की।

नगरपालिका सिंघाना से एसआई देवेंद्र और विजेंद्र कुमार मीणा तथा पुलिस की 112 गाड़ी के एएसआई सुरेश कुमार और उनकी ड्राइवर टीम भी मौके पर मौजूद रही।

इस दौरान पूर्व सरपंच जगदीश गुर्जर, डीपी सैनी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भी राहत कार्य में सहयोग किया।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...