बगड़, तकनीकी प्रशिक्षण के साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में शिवओंकार माहेश्वरी तकनीकी संस्थान (एसएमटीआई), बगड़ ने एक और उपलब्धि हासिल की है।

ज्योति माहेश्वरी फाउंडेशन द्वारा संचालित संस्थान में बुधवार को आयोजित कैंपस प्लेसमेंट में 10 प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया गया।

प्लेसमेंट के दौरान एमआरएफ टायर, पौंडा (गोवा), वीआरबी कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड, कोटपूतली और आदित्य बिड़ला इंसुलेटर, बड़ौदा (गुजरात) के लिए चयन प्रक्रिया हुई।

कंपनियों की अधिकृत विजन इंडिया कंसल्टेंसी के एचआर मैनेजर नरेन्द्र कुमार वैरवा ने प्रशिक्षणार्थियों के साक्षात्कार लिए।

37 प्रशिक्षणार्थियों ने कराया पंजीयन

प्लेसमेंट प्रक्रिया में इलेक्ट्रीशियन, आरएसी, मैकेनिक डीजल और फिटर ट्रेड के कुल 37 प्रशिक्षणार्थियों ने पंजीयन कराया।

चयन प्रक्रिया के बाद इनमें से 10 प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया गया।

प्रशिक्षणार्थियों का तकनीकी हुनर परखा

साक्षात्कार से पहले कंपनी प्रतिनिधि ने प्रशिक्षणार्थियों को कंपनियों में उपलब्ध रोजगार के अवसर, कार्यप्रणाली और आवश्यक तकनीकी दक्षताओं की जानकारी दी।

इसके बाद कंपनी प्रतिनिधि ने संस्थान की विभिन्न कार्यशालाओं का निरीक्षण किया। प्रशिक्षणार्थियों द्वारा तैयार किए गए तकनीकी मॉडलों को भी देखा गया।

कंपनी प्रतिनिधि ने प्रशिक्षणार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान और तकनीकी कौशल की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनके प्रशिक्षण और तकनीकी समझ के बारे में जानकारी ली।

संस्थान में उपलब्ध प्रशिक्षण सुविधाओं और प्रशिक्षणार्थियों के कौशल स्तर को लेकर भी कंपनी प्रतिनिधि ने संतोष जताया।

रोजगारपरक प्रशिक्षण पर एसएमटीआई का जोर

संस्थान अधीक्षक नरेश कुमार सैनी ने बताया कि एसएमटीआई का उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों को केवल ट्रेड का प्रशिक्षण देना नहीं है, बल्कि उन्हें उद्योगों की जरूरत के अनुरूप दक्ष बनाकर रोजगार से जोड़ना भी है।

इसी उद्देश्य से संस्थान में समय-समय पर विभिन्न कंपनियों के माध्यम से कैंपस प्लेसमेंट आयोजित किए जा रहे हैं।

इस दौरान कंपनी प्रतिनिधि का संस्थान पदाधिकारियों की ओर से पुष्पगुच्छ और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। प्लेसमेंट में चयनित प्रशिक्षणार्थियों को संस्थान प्रबंधन एवं पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...