लक्ष्मणगढ़। फॉरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी के क्षेत्र में उल्लेखनीय शोध और अकादमिक उपलब्धि के लिए लक्ष्मणगढ़ के युवा चिकित्सक डॉ. सौरव मूंदड़ा को वर्ष 2026 में प्रतिष्ठित साइंटिफिक लॉरेल्स यंग रिसर्चर अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान उन्हें फॉरेंसिक मेडिसिन के क्षेत्र में उनके शोध कार्य और युवा शोधकर्ता के रूप में योगदान के लिए प्रदान किया गया है।

गोंडिया मेडिकल कॉलेज में रेजीडेंट डॉक्टर

डॉ. सौरव मूंदड़ा वर्तमान में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, गोंडिया, महाराष्ट्र के फॉरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी विभाग में रेजीडेंट डॉक्टर के रूप में कार्यरत हैं।

उन्होंने अपने शोध एवं अकादमिक कार्यों के माध्यम से फॉरेंसिक मेडिसिन के क्षेत्र में पहचान बनाई है।

डॉ. सौरव, लक्ष्मणगढ़ स्थित मुंदड़ा नर्सिंग होम के संचालक एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश मूंदड़ा तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. विमला मूंदड़ा के सुपुत्र हैं।

अंतरराष्ट्रीय मंच साइंटिफिक लॉरेल्स ने किया सम्मानित

साइंटिफिक लॉरेल्स एक अंतरराष्ट्रीय मंच है, जो विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शोधकर्ताओं, वैज्ञानिकों और पेशेवरों को सम्मानित करता है।

इसी क्रम में डॉ. सौरव मूंदड़ा को उनके शोध कार्य और फॉरेंसिक मेडिसिन के क्षेत्र में युवा शोधकर्ता के रूप में योगदान के लिए यंग रिसर्चर अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया।

लक्ष्मणगढ़ में खुशी का माहौल

डॉ. सौरव मूंदड़ा की इस उपलब्धि से उनके परिवार, चिकित्सा जगत और लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

परिवारजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...