Archive Notice: This article was originally published on 1 मार्च 2023.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

उदयपुरवाटी कस्बे के भैरु घाट बागोरा के पास हुआ हादसा

उदयपुरवाटी, [कैलाश बबेरवाल ] कस्बे के भैरु घाट बागोरा के पास खाटूश्यामजी जा रहे हैं। पद यात्रियों की पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे उसमें सवार इंद्र सिंह पुत्र सागरमल उम्र 62 वर्ष, सुनील कुमार उम्र 40 वर्ष, महेंद्र कुमार उम्र 40 वर्ष, रघुवीर पुत्र नागरमल उम्र 62 वर्ष, देवेंद्र उम्र 30 वर्ष, मंगलचंद उम्र 65 वर्ष, जले सिंह पुत्र शेर सिंह उम्र 40 वर्ष, संदीप पुत्र हीरा राम माली उम्र 35 वर्ष, पवन शर्मा उम्र 70 वर्ष घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा 108 एंबुलेंस की सहायता से राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर डॉक्टर अरुण शर्मा एवं उनकी टीम के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद इंद्र सिंह पुत्र सागरमल 62 वर्ष, सुनील कुमार उम्र 40 वर्ष, महेंद्र कुमार उम्र 40 वर्ष को गंभीर हालत में घायल होने पर सीकर रैफर कर दिया गया। अन्य 5 यात्रियों का राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार सूरजगढ़ के दो अलग-अलग निशान लेकर बाबा खाटू श्याम के लिए रवाना होते हैं। नया निशान पहले दिन रवाना होता है, तथा दुसरा बाबा श्याम का प्राचीन निशान दूसरे दिन रवाना होता है। जो बुधवार को उदयपुरवाटी पहुंचा था। उदयपुरवाटी से बाबा श्याम के लिए रवाना हुए प्राचीन बाबा श्याम के निशान के साथ पैदल चल रहे यात्रियों की सेवा में जुटे हुए थे। जो पिकअप की सहायता से खंडेला से होते हुए खाटू श्याम के लिए उदयपुरवाटी से निकले थे। उन यात्रियों की पिकअप अनियंत्रित होकर भैरुँ घाट के पास बागोरा में पलट गई। हालांकि बाबा श्याम की कृपा से बड़ा हादसा नहीं हुआ।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...