Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
PM Kisan Yojana latest Update : देश के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का इंतजार कर रहे हैं और जल्द ही उन्हें बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। बता दे की PM Kisan Samman Nidhi की 22वीं किस्त का इंतजार देशभर के 9 करोड़ से ज्यादा किसान कर रहे हैं, लेकिन अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है. इस योजना के अंतर्गत देश के किसानों को ₹6000 की आर्थिक सहायता राशि दी जाती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में हर चार महीने पर ₹2000 सीट है किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के जरिए भेजी जाती है।
कब आएगी 22वीं किस्त (PM Kisan Yojana)
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के द्वारा 22वीं किस्त की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह अगस्त फरवरी 2026 के अंतिम मार्च की शुरुआत में जारी हो सकती है।
अभी आधिकारिक रूप से किसान सम्मन निधि योजना की घोषणा नहीं हुई है लेकिन सूत्रों की माने तो फरवरी के अंत तक इस योजना की राशि घोषित की जा सकती है। राजस्थान के किसानों को जल्द ही किसान योजना की राशि मिलेगी।
केवाईसी के बिना नहीं मिलेगी राशि
इस योजना का लाभ छोटे और सीमांत किसान परिवारों को दिया जाता है। किसानों को कृषि क्षेत्र में कार्य करने के लिए इस योजना के अंतर्गत सहायता राशि दी जाती है। हालांकि जिन लोगों ने केवाईसी नहीं किया है उनको इस बार योजना की राशि नहीं दी जाएगी।
कब आएगी 22वीं किस्त? (संभावित तारीख)PM Kisan Yojana
फरवरी 2026 के आखिरी सप्ताह या मार्च 2026 के शुरुआती दिनों में।
पिछली यानी 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी की गई थी।
नियमतः हर 4 महीने में किस्त आती है, इसलिए होली के आसपास राजस्थान के किसानों को यह सौगात मिल सकती है।
