Archive Notice: This article was originally published on 12 जुलाई 2022.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

चूरू, गांव घांघू के शहीद राजेश कुमार फगेड़िया उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र अरविंद सिहाग का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है।
अरविंद के पिता विजेंद्र सिहाग ने बताया कि अरविंद ने हाल ही में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर बने अपने ताऊ के बेटे भाई कृष्ण सिहाग से बेहतर पढाई की प्रेरणा लेकर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी की थी। अरविंद अपने दादा की तरफ भारतीय सेना में जाकर देश की सेवा करना चाहता है।

अरविंद की इस सफलता पर सरपंच विमला देवी, उप सरपंच पूर्ण सिंह, पूर्व सरपंच नाथी देवी, महावीर नेहरा, जीएसएस के पूर्व अध्यक्ष परमेश्वर लाल दर्जी, सुखलाल सिहाग, अमरचंद सिहाग, देवकरण सिहाग, रणजीत सिहाग, रामसिंह सिहाग, अरविंद भामासी, वार्ड पंच सुरेंद्र पूनिया, बजरंग कपूरिया, पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण जांगिड़, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट युनुस खान, पूर्व एथलीट हरफूल सिंह राहड़, वासुदेव, बीरबल नोखवाल, केशरदेव गुरी, रामलाल फगेड़िया, नेमीचंद जांगिड़, अजय सिहाग, गोपी सिहाग, दिनेश दर्जी, नवरतन दर्जी, सुरेंद्र सिहाग, विजय सिंह भांभू, रामकरण राहड़, सफी मोहम्मद गांधी, सुरजाराम सिहाग मार्केट के व्यापारियों-दुकानदारों, ग्रामीणों आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...