Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
बावड़ी (अरविन्द कुमार) ग्राम पंचायत बावड़ी के राजस्व ग्राम एवं ढाणियों में कल शनिवार को सरपंच प्रतिनिधि कैलाश बाजिया, पटवारी महेंद्र कुमार नेहरा, बावड़ी कृषि पर्यवेक्षक चंद्र प्रकाश बाजिया ने ओलो से नष्ट हुई फसल का जायजा लिया। कृषि पर्यवेक्षक चंद्र प्रकाश बाजिया ने बताया कि बावड़ी. सौंथलिया, पावंडा की ढाणी, सहित अन्य ढाणियों में शुक्रवार सुबह हुई ओलावृष्टि से 20 से 40 प्रतिशत तक फसलों को नुकसान हुआ है!
