Archive Notice: This article was originally published on 4 जुलाई 2022.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

बगड़, ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल,बगड़ में नवांगतुक बच्चों का प्रवेशोत्सव बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्व प्रथम विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना के बाद विद्यालय की प्राचार्या किरण देवी के द्वारा बच्चों को तिलक लगाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। संस्था के संगीत शिक्षक आनन्द भट्टृ व कक्षा १० की छात्राएं कुमकुम, हिमांशी ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी बच्चों का अभिनन्दन किया। संस्था के मैनेजर चिरंजीलाल सैनी ने अपने स्वागत भाषण के द्वारा सभी का हार्दिक अभिनन्दन किया। अपने व्यक्तव्य में उन्होंने कहा कि संस्थान ने पढ़ाई की गुणवत्ता को लेकर अभिभावकों व बच्चों से जो वादे किए हैं वो हर हाल मे पूरे किए जाएंगे। और बच्चों से कहा कि विद्यालय की जितनी भी गतिविधि है उनमें बढ़ चढ़कर कर भाग ले एवम् मन लगाकर अध्ययन करें।आज 04/07/22 तक विद्यालय में 1 93 नए प्रवेश हो चुके है तथा प्रवेश अभी जारी है। अंत में कहा कि अभिभावक ने अपने बच्चों को ज्योति विद्यापीठ स्कूल में प्रवेश दिलाकर हम पर जो विश्वास जताया उसके लिए सभी का बहुत बहुत धन्यवाद।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...