Archive Notice: This article was originally published on 14 दिसम्बर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

चेरी की खेती कर बन सकते हैं मालामाल

अगर आपके पास खेत नहीं है तो आप अपने घर के छत पर भी खेती कर सकते हैं। हम आपको चेरी की खेती के बारे में बताएंगे जिसकी खेती कर आप मालामाल बन सकते हैं क्योंकि चेरी की मांग पूरे साल बनी रहती है और यह फल पोषक तत्वों से भरपूर होता है साथ ही काफी महंगा बिकता है।

अधिक सिंचाई की नहीं होती है आवश्यकता

चेरी की फसल की सबसे खास बात है कि इसमें अधिक सिंचाई की आवश्यकता नहीं होती है। इसमें आप काम सिंचाई करें और साथ ही अधिक खाद की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी। यह फसल महंगी बिकती है।

चेरी की मांग सिर्फ भारत ही नहीं विदेशों में भी होती है यही वजह है कि इसकी खेती कर किसान आज के समय में मालामाल बन रहे हैं। सामान्य तौर पर इसकी खेती उत्तराखंड, शिमला और जम्मू कश्मीर में होती है लेकिन आज के समय में लोग अन्य राज्यों में भी इसकी खेती कर रहे हैं और घर के छत पर भी इसकी खेती की जा रही है।

चेरी के पौधे पौधरोपाई के 5 साल बाद फल देना प्रारम्भ कर देते है और 10 साल तक फल अच्छी तरह आते हैं। और यदि आप इसके पेड़ का अच्छे से ध्यान रखते है तो 50 साल तक फल का उत्पादन प्राप्त कर सकते है मई महीने के बीच में फल पकना शुरू कर देते है लेकिन फल फटने की समस्या कभी-कभी गम्भीर हो जाती है। बिंग और ब्लैक हार्ट किस्मों के फल में यह समस्या अधिक नहीं होती।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...